लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने सपने में देखा श्रीकृष्ण का रौद्र रूप, ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
By एस पी सिन्हा | Published: March 23, 2023 04:28 PM2023-03-23T16:28:14+5:302023-03-23T16:33:43+5:30
नीतीश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने ट्विटर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे सोते नजर आ रहे हैं और सपने में महाभारत युद्ध के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का रौद्र अवतार देख रहे हैं।
पटना: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और मौजूदा नीतीश सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव एक बार फिर अपनी अनोखी अदा से समाचार की सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी वो कृष्ण रूप में नजर आ चुके हैं तो कभी उन्हें पटना की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए और साइकिल से मंत्रालय पहुंचते देखा जाता हैं।
ताजा घटनाक्रम में तेज प्रताप ने अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे सोते नजर आ रहे हैं और सपने में महाभारत युद्ध के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का रौद्र अवतार देख रहे हैं। वे सपने में भगवान के विराट रूप को देखकर चौंक जाते हैं और उठ जाते हैं। दरअसल, शेयर किए गए वीडियो में महाभारत युद्ध के कुछ क्लिप हैं।
विश्व रूप दर्शन योग मैं मुकुट से सुशोभित चक्र और गदा से सुसज्जित शस्त्रों के साथ सर्वत्र दीप्तिमान लोक के रूप में आपके रूप को देख रहा हूँ। इस चमचमाती अग्नि में आपके तेज को देख पाना कठिन है जो सभी दिशाओं से प्रस्फुटित होने वाले सूर्य के प्रकाश की भांति है। pic.twitter.com/tqcrkKH5Qo
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) March 22, 2023
तेजप्रताप ने ट्विटर पर लिखा कि 'विश्व रूप दर्शन योग मैं मुकुट से सुशोभित चक्र और गदा से सुसज्जित शस्त्रों के साथ सर्वत्र दीप्तिमान लोक के रूप में आपके रूप को देख रहा हूं। इस चमचमाती अग्नि में आपके तेज को देख पाना कठिन है जो सभी दिशाओं से प्रस्फुटित होने वाले सूर्य के प्रकाश की भांति है।'
तेज प्रताप द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई फोटो में न केवल भगवान कृष्ण बल्कि भगवान ब्रह्मा, विष्णु सहित कई अन्य देवता भी नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में वे भगवान कृष्ण का विराट रूप देखकर चौंक जाते हैं और उठ जाते हैं।
तेज प्रताप लिखते हैं, विश्व रूप दर्शन योग मैं मुकुट से सुशोभित चक्र और गदा से सुसज्जित शस्त्रों के साथ सर्वत्र दीप्तिमान लोक के रूप में आपके रूप को देख रहा हूं। इस चमचमाती अग्नि में आपके तेज को देख पाना कठिन है, जो सभी दिशाओं से प्रस्फुटित होने वाले सूर्य के प्रकाश की भांति है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वे ट्रोल भी हो गए। एक यूजर ने उनके वीडियो के नीचे कमेंट किया कि ये बिहार का दुर्भाग्य है कि ऐसे नेता राज्य को मिले हैं।