Lokmat Parliamentary Awards 2019: मुलायम और मनमोहन सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, जानें किस नेता को मिला कौन सा खिताब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 10, 2019 07:59 PM2019-12-10T19:59:34+5:302019-12-10T19:59:34+5:30

लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह 2019 में लोकसभा और राज्यसभा के चार-चार चुनिंदा सांसदों को सम्मानित किया गया। जिनका चयन शरद पवार की अध्यक्षता वाली 9 सदस्यीय चयन समिति द्वारा किया गया है।

Lokmat Parliamentary Awards 2019 here is all list Mulayam and Manmohan Singh Life Time Achievement Award | Lokmat Parliamentary Awards 2019: मुलायम और मनमोहन सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, जानें किस नेता को मिला कौन सा खिताब

Lokmat Parliamentary Awards 2019: मुलायम और मनमोहन सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, जानें किस नेता को मिला कौन सा खिताब

लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह 2019 में लोकसभा से मुलायम सिंह यादव और राज्यसभा से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। हालांकि दोनों नेता किसी निजी कारण से अवॉर्ड लेने के मौजूद नहीं थे। संसद के दोनों सदनों में अपनी उत्कृष्ठ सेवाएं देने वाले चुनिंदा सांसदों को सम्मानित करने के लिए लोकमत समाचार पत्र समूह द्वारा हर वर्ष की तरह लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह 2019 का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में दिया गया। 

इस समारोह में लोकसभा और राज्यसभा के चार-चार चुनिंदा सांसदों को सम्मानित किया गया। जिनका चयन शरद पवार की अध्यक्षता वाली 9 सदस्यीय चयन समिति द्वारा किया गया है।

जानें किसे-किसे मिले इस बार अवॉर्ड
लोकसभा

1-लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- मुलायम सिंह यादव

2-सर्वश्रेष्ठ सांसद-  सौगत राय

3-सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद- सुप्रिया सुले

4- प्रथम बार संसद पहुंची सर्वश्रेष्ठ महिला - भारती प्रवीण पवार

राज्यसभा

1-लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-  मनमोहन सिंह

2-सर्वश्रेष्ठ सांसद-तिरुचि शिवा

3-सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद- विप्लव ठाकुर

4- प्रथम बार संसद पहुंची सर्वश्रेष्ठ महिला - कहकशां परवीन

लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह 2019 में 'भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका' पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर, एआईएमआईएम के अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने विचार रखे। लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह वर्ष-2017 में प्रारंभ किया गया था।  जिसके बाद से लगातार इस समारोह का आयोजन किया जाता रहा है।

Web Title: Lokmat Parliamentary Awards 2019 here is all list Mulayam and Manmohan Singh Life Time Achievement Award

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे