Lokmat Parliamentary Awards 2018: गुलाम नबी आजाद को बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवार्ड, जानिए इनका राजनीतिक करियर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 13, 2018 02:35 PM2018-12-13T14:35:10+5:302018-12-13T14:35:10+5:30

साल 1972 में, गुलाम नबी आजाद ने कश्मीर विश्वविद्यालय से जूलॉजी (जीव विज्ञान) में एमएससी की डिग्री हासिल की है।

Lokmat Parliamentary Awards 2018: Ghulam Nabi Azad facts about his life | Lokmat Parliamentary Awards 2018: गुलाम नबी आजाद को बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवार्ड, जानिए इनका राजनीतिक करियर

फाइल फोटो

गुलाम नबी आजाद को लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड में बेस्ट पार्लियामेंटेरियन का अवार्ड दिया गया है। गुलाम नबी आजाद एक राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं। गुलाम नवी आजाद का जन्म 7 मार्च 1949 को कश्मीर के डोडा जिले के सोती नामक गांव में हुआ था। साल  1972 में, गुलाम नबी आजाद ने कश्मीर विश्वविद्यालय से जूलॉजी (जीव विज्ञान) में एमएससी की डिग्री हासिल की है।गुलाम नबी आजाद ने वर्ष 1973 में राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लिया।

राजनीतिक करियर

 उन्हें जम्मू एवं कश्मीर के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें साल 1977 में डोडा जिले की कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया फिर उन्हें अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव के पद पर नियुक्त किया। 

 गुलाम नबी आजाद वर्ष 1978 से 1981 तक ऑल इंडिया मुस्लिम यूथ कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष भी रहे और साल 1986 में वे कांग्रेस कार्य कारिणी समिति के सदस्य बनें। इसके बाद साल गुलाम 1987 में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के रूप में नियुक्त हुए। 

2002 में जेकेपीसीसी के अध्यक्ष के रूप में उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में 21 सीटों पर जीत हासिल की और विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई। गुलाम नबी आजाद वर्तमान यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अधीन शहरी विकास और कानून एवं संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री थे।

Lokmat Parliamentary Award 2018 में जानिए किस को मिला कौन सा अवार्ड

लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स 2018 लोक सभा (Lok Sabha)

1- लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड (Lifetime Achievement Award) पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी

2- बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Parliamentarian Award)- सांसद निशिकांत दुबे

3-  बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Woman Parliamentarian Award)- महिला सांसद कनिमोझी 

4- बेस्ट डेब्यू वुमेन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Debut Woman Parliamentarian)- सांसद हेमा मालिनी

लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स 2018 राज्य सभा (Rajya Sabha)
1- लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड (Lifetime Achievement Award)- एनसीपी अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार

2- बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Parliamentarian Award)- राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद

3- बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Woman Parliamentarian Award)- सांसद रमा देवी

4- बेस्ट डेब्यू वुमेन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Debut Woman Parliamentarian)- सांसद छाया वर्मा

Web Title: Lokmat Parliamentary Awards 2018: Ghulam Nabi Azad facts about his life

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे