लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्डः रेल मंत्री गोयल ने कहा- शिवसेना ने गद्दारी की, गठबंधन का धर्म नहीं निभाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 10, 2019 05:02 PM2019-12-10T17:02:16+5:302019-12-10T17:21:31+5:30

देश में मजबूत सरकार की जरूरत है। महाराष्ट्र चुनाव पर अपनी बात रखे। उन्होंने कहा कि 288 सीट में हम 164 पर चुनाव लड़े। 105 जीत लिए। महाराष्ट्र में हम 65-70 फीसदी सीट जीतकर विधानसभा पहुंचे। शिवसेना ने हमसे गद्दारी की। भाजपा से बेवफाई की।

Lokmat Parliamentary Award: Railway Minister Goyal said - Shiv Sena betrayed, did not follow the religion of coalition | लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्डः रेल मंत्री गोयल ने कहा- शिवसेना ने गद्दारी की, गठबंधन का धर्म नहीं निभाया

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, मिली जुली सरकारें जिनका कोई विजन नहीं है, उससे देश को नुकसान होता है।

Highlightsयदि भाजपा महाराष्ट्र में अपने बल पर चुनाव लड़ी होती तो हम आसानी से सरकार बना लेते। शिवसेना ने गठबंधन का धर्म नहीं निभाया। वह दुश्मन से जा मिले। शिवसेना ने सभी सिद्दांत को खत्म कर दिया।

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019 में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बात रखी। गोयल ने कहा कि भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका सही नहीं है। देश ने 1990-2000 में अस्थिरता देखी। क्षेत्रीय दल सही नहीं। देश के लिए दुर्भाग्य है क्षेत्रीय दल। क्षेत्रीय दल के कारण भ्रष्टाचार होता है। 

देश में मजबूत सरकार की जरूरत है। महाराष्ट्र चुनाव पर अपनी बात रखे। उन्होंने कहा कि 288 सीट में हम 164 पर चुनाव लड़े। 105 जीत लिए। महाराष्ट्र में हम 65-70 फीसदी सीट जीतकर विधानसभा पहुंचे। शिवसेना ने हमसे गद्दारी की। भाजपा से बेवफाई की। यदि भाजपा महाराष्ट्र में अपने बल पर चुनाव लड़ी होती तो हम आसानी से सरकार बना लेते। शिवसेना ने गठबंधन का धर्म नहीं निभाया। वह दुश्मन से जा मिले। शिवसेना ने सभी सिद्दांत को खत्म कर दिया। वह उसी पाले में जा बैठे जिसे वह गाली देते थे। 

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, मिली जुली सरकारें जिनका कोई विजन नहीं है, उससे देश को नुकसान होता है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, पूर्व में कमजोर नेतृत्व के चलते देश की छवि बिगड़ी। भ्रष्टाचार हुआ जिससे अंतराष्ट्रीय स्तर पर छवि गिरी। प्रदेशों में क्या जनता आपसे नाराज है?

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, महाराष्ट्र में भाजपा को जीत मिली है, बाकी तीनों दलों को हार मिली है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, शिवसेना के अरविंद सावंत के लिए मैंने गली-गली कैंपेन किया है, दक्षिण मुंबई की जनता शिवसेना को वोट नहीं देना चाहती. हमें क्या मालूम था कि बेवफाई होगी।

 हरियाणा में आपने दुष्यंत चौटाला के साथ आपने सरकार बनाई, फर्क क्या है? रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, भाजपा-शिवसेना का चुनाव पूर्व गठबंधन था, अगर हम अकेले लड़ते तो बहुमत मिलता। हमने अपनी दोस्ती निभाई। झूठी अफवाह फैलाकर शिवसेना ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, शिवसेना ने सिद्धातों को समझौता से करके महाराष्ट्र में सरकार बनाई. अब तो अपने को हिंदू सम्राट कहने से भी डरते हैं।

 

English summary :
Railway Minister Piyush Goyal spoke at the Lokmat Parliamentary Award-2019. Goyal said that the role of regional parties in Indian politics is not right. The country witnessed instability in 1990–2000.


Web Title: Lokmat Parliamentary Award: Railway Minister Goyal said - Shiv Sena betrayed, did not follow the religion of coalition

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे