'हमसे क्या पाप हुआ, हिंदुस्तान में पैदा हुए', सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम मोदी के इस 'बयान' की दिलाई याद, भाजपा पर साधा निशाना

By अनिल शर्मा | Published: March 14, 2023 08:02 PM2023-03-14T20:02:29+5:302023-04-28T16:33:45+5:30

लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव में कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अगर लोकतंत्र जीविता होता सदन में सत्तापक्ष कार्यवाही रोकने का काम नहीं कर रहा होता। 

Lokmat National Conclave Supriya Shrinate defended Rahul Gandhi's statement target PM Modi | 'हमसे क्या पाप हुआ, हिंदुस्तान में पैदा हुए', सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम मोदी के इस 'बयान' की दिलाई याद, भाजपा पर साधा निशाना

'हमसे क्या पाप हुआ, हिंदुस्तान में पैदा हुए', सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम मोदी के इस 'बयान' की दिलाई याद, भाजपा पर साधा निशाना

Highlightsसुप्रिया श्रीनेत ने कहा, 'पीएम मोदी ने 2015 में चीन जाकर कांग्रेस और राहुल गांधी की आलोचना की थी।ये (भाजपा) रिहाना को लोकतंत्र का दुश्मन समझते हैं। ग्रेटा थनबर्ग से डरते हैंः सुप्रिया श्रीनेत

Lokmat National Conclave: कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव में कैम्ब्रिज में राहुल गांधी के दिए बयान का बचाव करते हुए कहा कि ये रिहाना को लोकतंत्र का दुश्मन समझते हैं। ग्रेटा थनबर्ग से डरते हैं। बीबीसी से डरते हैं। क्या आपको लगता है ये जीविता और सशक्त लोकतंत्र की निशानी है।

मेरे हिसाब से तो नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अगर लोकतंत्र जीविता होता सदन में सत्तापक्ष कार्यवाही रोकने का काम नहीं कर रहा होता। कांग्रेस प्रवक्ता ने पीएम मोदी के देश के बाहर दिए बयानों को जिक्र करते हुए कहा कि साल 2015 में पीएम मोदी ने चीन में जाकर क्या कहा? सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, 'पीएम मोदी ने 2015 में चीन जाकर कांग्रेस और राहुल गांधी की आलोचना की थी।

 

2015 में चीन गए। संघाई। चीन हमारा पड़ोसी मुल्क जो दुश्मन नंबर वन है। हिंदुस्तान के लोग जो हिंदुस्तान मे जन्मे। वहां पर जाकर मोदी ने कहा कि हमारे हिंदुस्तान के लोग कहते हैं कि अरे हमने क्या पाप कर दिया कि यहां जन्म लिया। और ऐसी बातें कई जगहों-साउथ कोरिया में, टोरंटो में, आबुधाबी में, चीन में, मॉस्कों में, यूके और यूएस में कही।' 

इस दौरान सुप्रीया श्रीनेत ने बयान का एक ऑडियो भी प्ले किया और दावा किया कि पीएम ने ये बयान चीन में दिया था। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात नहीं हो सकती। सुप्रिया ने आगे भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां मुझसे पहले मिनाक्षी लेखी बैठी थीं।

जिन्होंने किसानों, अन्नदाता को मवाली कहा था। इससे पहले हरदीप पुरी जी बोल रहे थे जो हर रोज आपकी जेब में डाका डाल रहे हैं। उससे पहले एक अनुराग गोली मारो ठाकुर हैं, जिनकी पदोन्नती इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने मंच से गोली मारो का नारा दिया था। ये लोग लोकतंत्र के प्रहरी हैं? 

Web Title: Lokmat National Conclave Supriya Shrinate defended Rahul Gandhi's statement target PM Modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे