Lokmat National Conclave: सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस ने देश को बनाया मुस्लिम राष्ट्र, हमने सेकुलर राष्ट्र बनाने का किया काम

By अंजली चौहान | Published: March 14, 2023 02:37 PM2023-03-14T14:37:56+5:302023-04-28T16:16:22+5:30

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें भारत और भारतीयता का ज्ञान नहीं हैं और न गर्व हैं। भारत दुनिया के देशों में लोकतांत्रिक देशों में सबसे बड़ी विरासत है लेकिन कांग्रेस इसे अपना देश ही नहीं मानती और न इस पर गर्व करती है। 

Lokmat National Conclave: Sudhanshu Trivedi said Congress made the country a Muslim nation we worked to make it a secular nation | Lokmat National Conclave: सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस ने देश को बनाया मुस्लिम राष्ट्र, हमने सेकुलर राष्ट्र बनाने का किया काम

फाइल फोटो

Highlights लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स 2022 के चौथे संस्करण का आज नई दिल्ली में आयोजन किया गया है कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने हिंदू राष्ट्र को लेकर अपने विचारों को बेबाकी से रखाउन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी की आत्म की हत्या की है

नई दिल्ली: लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स 2022 के चौथे संस्करण का पुरस्कार वितरण समारोह आज नई दिल्ली में आयोजित किया गया है। इसके साथ ही समारोह में लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है। समारोह के दौरान राज्यसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी वहां मौजूद हैं।

कार्यक्रम में सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष द्वारा हिंदू राष्ट्र को लेकर हमला बोलने पर करारा जवाब दिया है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, "देश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो उसने संवैधानिक दृष्टि से आशिंक मुस्लिम राष्ट्र बनाने की कोशिश की है, लेकिन हमारी सरकार जब से सत्ता में आई है हमने ईमानदारी से सेकुलर राष्ट्र बनाने का काम किया है।"

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें भारत और भारतीयता का ज्ञान नहीं हैं और न गर्व हैं। भारत दुनिया के देशों में लोकतांत्रिक देशों में सबसे बड़ी विरासत है लेकिन कांग्रेस इसे अपना देश ही नहीं मानती और न इस पर गर्व करती है। 

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जिन लोगों पर ब्रिटिश शासनकाल की परछाई है वहीं, विदेश जाकर देश के बारे में गलत बयानबाजी करते हैं। हम विशुद्ध भारतीय है और वो लोग जो विदेशों में जाकर देश के विरोध में बयान देते हैं उन पर आज भी पश्चिमी सभ्यता की छाया है। 

सुधांशु त्रिवेदी ने हिंदू राष्ट्र का समर्थन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी भगवान राम को मानते थे उनके लबों पर आखिरी बार भी राम का नाम ही थी, लेकिन महात्मा गांधी को मानने वाली कांग्रेस ने ही भगवान नाम के अस्तित्व को मानने से इनकार कर दिया।

भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करते हुए कांग्रेस पार्टी कोर्ट तक चली गई। महात्मा गांधी का राष्ट्रीय दर्शन था रामराज्य लेकिन फिर भी आपने राम के अस्तित्व को खारिज किया, जिसके कारण आपने महात्मा गांधी की आत्म की हत्या कर दी। 

Web Title: Lokmat National Conclave: Sudhanshu Trivedi said Congress made the country a Muslim nation we worked to make it a secular nation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे