दमोह, सतना, ग्वालियर एवं बालाघाट में भाजपा उम्मीदवार जीते

By भाषा | Published: May 23, 2019 11:45 PM2019-05-23T23:45:34+5:302019-05-23T23:45:34+5:30

दमोह लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल ने कांग्रेस के प्रताप सिंह लोधी को 3,53,411 मतों के अंतर से हराया।

Lok Sabha Elections: BJP WIN Damoh, Satna, Gwalior and Balaghat | दमोह, सतना, ग्वालियर एवं बालाघाट में भाजपा उम्मीदवार जीते

दमोह, सतना, ग्वालियर एवं बालाघाट में भाजपा उम्मीदवार जीते

मध्य प्रदेश की दमोह, सतना, ग्वालियर और बालाघाट लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त कर ली है। दमोह लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल ने कांग्रेस के प्रताप सिंह लोधी को 3,53,411 मतों के अंतर से हराया।

सतना लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी गणेश सिंह ने कांग्रेस के राजाराम त्रिपाठी को 2,31,473 मतों के अंतर से हराया। ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी विवेक शेजवलकर ने कांग्रेस के अशोक सिंह को 1,46,842 मतों के अंतर से हराया। बालाघाट लोकसभा सीट से भाजपा के ढाल सिंह बिसेन ने कांग्रेस के मधु भगत को 2,42,066 मतों के अंतर से पराजित किया।

Web Title: Lok Sabha Elections: BJP WIN Damoh, Satna, Gwalior and Balaghat