यशवंत सिन्हा का बीजेपी पर हमला, कहा-गिरती राजनीतिक भाषा के लिए मोदी जिम्मेदार

By राजेंद्र पाराशर | Published: May 11, 2019 02:08 PM2019-05-11T14:08:05+5:302019-05-11T14:08:05+5:30

किसान के मुद्दे पाए चर्चा करते हुए कहा कि आज देश में किसानों की स्थिति बेहद खराब है। इस चुनाव में पाकिस्तान को मुद्दा बनाया है और चीन का जिक्र भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पहले चीन के आंकड़ों पर संदेह होता था, लेकिन अब भारत के आंकड़ों पर भरोसा नहीं होता।

lok sabha elections 2019: Yashwant Sinha attacked BJP, said-Modi responsible for falling political language | यशवंत सिन्हा का बीजेपी पर हमला, कहा-गिरती राजनीतिक भाषा के लिए मोदी जिम्मेदार

किसान के मुद्दे पाए चर्चा करते हुए कहा कि आज देश में किसानों की स्थिति बेहद खराब है।

Highlightsयशवंत सिन्हा ने कहा कि भोपाल का लोकसभा चुनाव देश का चुनाव है। उन्होंने कहा कि नई सरकार को नई जांच शुरु करनी होगी।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने गिर रही राजनीतिक भाषा पर चिंता जताई और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिम्मेदारी बताया है। उन्होंने कहा कि आजकल गिरती राजनीतिक भाषा के कारण देश में असहिष्णुता का माहौल बनता जा रहा है। 

राजधानी पहुंचे सिन्हा ने एक कार्यक्रम में कहा कि इस चुनाव में राजनीतिक विमर्श की भाषा गिर गई है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि इस गिरती भाषा के चलते देश में असहिष्णुता का माहौल बन रहा है। मोदी सरकार बहुत खराब हालत में खजाना छोड़कर जाएगी। 

उन्होंने आगे कहा 'एनडीए की आर्थिक नीति से बेहतर आर्थिक नीति यूपीए की थी, मोदी के समय से बेहतर मनमोहन सिंह के कार्यकाल में जीडीपी थी, लेकिन मोदी सरकार के दबाव में नीति आयोग ने आंकड़े बदल दिए।

सिन्हा ने कहा कि सरकार ने जल्दबाजी में सारे नियम लागू किए। यूपीए के कार्यकाल में जो ग्रोथ रेट हुआ है, वो काफी ज्यादा हुआ। मोदी सरकार के 4 साल के जो आंकड़े हैं, वे फर्जी है। नोटबंदी और जीएसटी के चलते छोटे उद्योग प्रभावित हुए हैं। 

किसान के मुद्दे पाए चर्चा करते हुए कहा कि आज देश में किसानों की स्थिति बेहद खराब है। इस चुनाव में पाकिस्तान को मुद्दा बनाया है और चीन का जिक्र भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पहले चीन के आंकड़ों पर संदेह होता था, लेकिन अब भारत के आंकड़ों पर भरोसा नहीं होता। चीन डोकलाम में क्या कर रहा है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है जबकि रूस के साथ भी हमारे व्यापारिक संबंध खराब हो रहे हैं।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि भोपाल का लोकसभा चुनाव देश का चुनाव है। इसी से यह तय होगा कि देश आगे कहां जाएगा। उन्होंने कहा कि नई सरकार को नई जांच शुरु करनी होगी। अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र लाना होगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, पुलवामा और उरी की भी जांच कराई जानी चाहिए।

Web Title: lok sabha elections 2019: Yashwant Sinha attacked BJP, said-Modi responsible for falling political language