टाइम्स नाउ-VMR ओपिनियन पोलः लोकसभा चुनाव 2019 में इन राज्यों में बीजेपी को लगेगा झटका, जानें दक्षिण राज्यों का हाल

By स्वाति सिंह | Published: April 8, 2019 08:13 PM2019-04-08T20:13:33+5:302019-04-08T20:15:01+5:30

गुजरात में लोकसभा में कुल 26 सीटें हैं। टाइम्स नाउ-वीएमआर के ऑपिनियन पोल के मुताबिक यहां 26 में से बीजेपी को 22 सीटें की झोली में जाती दिख रही हैं जबकि कांग्रेस को 4 सीटें मिलने का अनुमान है।

Lok sabha elections 2019: times now-vmr opinion poll for andhra pradesh kerala tamil nadu karnataka | टाइम्स नाउ-VMR ओपिनियन पोलः लोकसभा चुनाव 2019 में इन राज्यों में बीजेपी को लगेगा झटका, जानें दक्षिण राज्यों का हाल

टाइम्स नाउ-वीएमआर ओपिनियन पोल के लिए 14301 है जिसमें 960 पोलिंग स्टेशनों को कवर किया गया है।  

Highlightsतमिलनाडु मे कांग्रेस+ को 33 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है तेलंगाना में बीजेपी का यहां सूपड़ा साफ़ लगने का अनुमान लगाया है।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहले चरण के वोटिंग में बस कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इस बीच टाइम्स नाउ-वीएमआर ने सभी राज्यों के चुनाव के लिए ओपिनियन पोल किया है। इसके मुताबिक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बीजेपी को झटका लग सकता है। बता दें कि इस ओपिनियन पोल के लिए 14301 है जिसमें 960 पोलिंग स्टेशनों को कवर किया गया है।  

गुजरात का ओपिनियन पोलः-

गुजरात में लोकसभा में कुल 26 सीटें हैं। टाइम्स नाउ-वीएमआर के ऑपिनियन पोल के मुताबिक यहां 26 में से बीजेपी को 22 सीटें की झोली में जाती दिख रही हैं जबकि कांग्रेस को 4 सीटें मिलने का अनुमान है।

तमिलनाडु का ओपिनियन पोलः-

तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा सीटें है। टाइम्स नाउ-वीएमआर के ऑपिनियन पोल के मुताबिक प्रदेश मे कांग्रेस+ को 33 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है जबकि बीजेपी+ को 6 सीटें मिल सकती हैं।

तेलंगाना का ओपिनियन पोलः-

तेलंगाना में लोकसभा की कुल 17 सीटें हैं। टाइम्स नाउ-वीएमआर के ऑपिनियन पोल के मुताबिक तेलंगाना में TRS को 14 सीटें वहीं कांग्रेस को 2 सीटें मिलती नजर आ रही हैं जबकि 1 सीट अन्य को मिल सकती हैं। बीजेपी का यहां सूपड़ा साफ़ लगने का अनुमान लगाया है।

आंध्र प्रदेश का ओपिनियन पोलः

 टाइम्स नाउ-वीएमआर के ऑपिनियन पोल के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में लोकसभा की कुल 25 सीटों में से 20 सीटें YSR कांग्रेस पार्टी को मिलती नजर आरही हैं जबकि तेलुगु देशम पार्टी (TDP) को 5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस और बीजेपी को यहां एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है।

महाराष्ट्र का ओपिनियन पोलः

महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं। इनमें 38 सीटें एनडीए को जबकि 10 सीटें यूपीए को मिलने का अनुमान है।

कर्नाटक का ओपिनियन पोलः

टाइम्स नाउ-वीएमआर के ऑपिनियन पोल के मुताबिक, कर्नाटक में कुल 28 सीटों में से एनडीए को 16 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि यूपीए को 12 सीटें मिलेंगी।

Web Title: Lok sabha elections 2019: times now-vmr opinion poll for andhra pradesh kerala tamil nadu karnataka