विमान में खराबी की वजह से पटना जा रहे राहुल गांधी को लौटना पड़ा दिल्ली, वीडियो शेयर कर मांगी माफी

By पल्लवी कुमारी | Published: April 26, 2019 11:45 AM2019-04-26T11:45:41+5:302019-04-26T11:45:41+5:30

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार में पटना के अलावा समस्तीपुर में भी रैली करने वाले थे। इसके साथ ही बालासोर (उड़ीसा) और संगमनेर (महाराष्ट) में रैली करने वाले हैं।

Lok Sabha Elections 2019: Rahul Gandhi Flight Engine Trouble way to Patna back to delhi | विमान में खराबी की वजह से पटना जा रहे राहुल गांधी को लौटना पड़ा दिल्ली, वीडियो शेयर कर मांगी माफी

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Highlightsराहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2019 में दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 25 अप्रैल को राजस्थान में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोंधित किया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 26 अप्रैल को बिहार की राजधानी पटना में चुनावी रैली थी। इस रैली के लिए राहुल गांधी जब पटना जा रहे थे तो उनके विमान के इंजन में खराबी हो गई। जिसकी वजह से राहुल गांधी को दिल्ली दोबार लौटना पड़ा। राहुल गांधी ने इसकी जानकारी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर करके दी है। 

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'पटना के लिए उड़ान भरते वक्त विमान की इंजन खराब होगी। हमें दिल्ली लौटने के लिए मजबूर किया गया। समस्तीपुर (बिहार), बालासोर (उड़ीसा) और संगमनेर (महाराष्ट) में आज की बैठकें देर से चलेंगी। असुविधा के लिए क्षमा याचना।' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर सूचना दी है। 

राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2019 में दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें वायनाड सीट और अमेठी सीट है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 25 अप्रैल को राजस्थान में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोंधित किया। 

सुप्रीम कोर्ट ने राफेल फैसले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी ‘‘चौकीदार चोर है’’ को लेकर आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया। गांधी की इन टिप्पणियों के बारे में शीर्ष अदालत ने कहा था कि इसे ‘‘गलत तरीके से उसके हवाले से बताया गया’’ है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को उनके खिलाफ बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी द्वारा दायर आपराधिक अवमानना के मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दे दी।

Web Title: Lok Sabha Elections 2019: Rahul Gandhi Flight Engine Trouble way to Patna back to delhi