Rahul Gandhi Exclusive Interview: RSS-BJP को हिंसा में यकीन, लोगों में भरते हैं नफरत

By शीलेष शर्मा | Published: April 27, 2019 10:07 AM2019-04-27T10:07:29+5:302019-04-27T10:07:29+5:30

Rahul Gandhi Exclusive Interview, Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा के चलते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकमत को दिए विशेष साक्षात्कार में आरएसएस और बीजेपी पर आरोप लगाया कि वे लोगों में नफरत भरने का काम कर रही हैं। पढ़े लोकमत समूह के प्रतिनिधि शीलेश शर्मा से राहुल गांधी की बातचीत के प्नमुख अंश।

Lok Sabha Elections 2019: Rahul Gandhi Exclusive Interview: RSS-BJP Promoting Hate among People | Rahul Gandhi Exclusive Interview: RSS-BJP को हिंसा में यकीन, लोगों में भरते हैं नफरत

लोकमत को दिए विशेष साक्षात्कार में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस-बीजेपी लोगों में नफरत भरने का काम कर रही हैं। (फाइल फोटो)

Highlights''मेरी समस्या संघ और भाजपा को लेकर केवल इतनी है कि वे हिंसा में यकीन करते हैं। वे लोगों में नफरत भरते हैं।''''भाजपा की समूची राजनीति लोगों में घृणा और उन्हें बांटने पर आधारित है। वे एक समुदाय को दूसरे समुदाय से लड़ाने में विश्वास रखते हैं।''

प्रश्न: आरएसएस के साथ आपके क्या इश्यू है? 

मेरी समस्या संघ और भाजपा को लेकर केवल इतनी है कि वे हिंसा में यकीन करते हैं। वे लोगों में नफरत भरते हैं। वे लोगों की आवाज को दबाते हैं। यदि आरएसएस अहिंसक, शांतपूर्ण, मोहब्बत और स्नेह से अपने विचारों को आगे रखे तो मुझे संघ से कोई परहेज नहीं। 

प्रश्न : पूरे देश को दो हिस्सों में बांट दिया है हिंदू मुसलमान के नाम पर?

नहीं, ये सब सतही बातें हैं। सच बात तो यह है कि इस देश को दो हिस्सों में बांटा दिया गया है, जिसमें एक तरफ 15-20 सबसे अमीर लोग- अनिल अंबानी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी जैसे लोग और दूसरी तरफ बाकी देश। देश के दो भाग हुए हैं, लेकिन बांटा इस प्रकार से गया है और इसका लॉजिक है, लॉजिक ये है कि यही 15-20 लोग लाखों करोड़ों रुपए हिंदुस्तान से लेते हैं और और इनके नेता नरेंद्र मोदीजी हैं। 

आपने कभी मेरी नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, अनिल अंबानी के साथ गले मिलते हुए पिक्चर देखी है। मगर प्रधानमंत्री जी नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या, अनिल अंबानी से गले मिलते हैं। कोई ना कोई रिश्ता तो है। 

प्रश्न : मोदी और भाजपा के नेता चुनाव के संवाद को ध्रुवीकरण का हथियार बना रहे हैं, आप कैसे उसकी दिशा बदलेंगे?

भाजपा की समूची राजनीति लोगों में घृणा और उन्हें बांटने पर आधारित है। वे एक समुदाय को दूसरे समुदाय से लड़ाने में विश्वास रखते हैं। इसीलिए वे लोगों को विकास देने में विफल हुए हैं। वे आज उसी रास्ते पर चल रहे हैं जिसको वो जानते हैं और जो उन्होंने सीखा है। भय और क्रोध मानवता के सबसे बड़े दुश्मन हैं। 

हमारे पास एक ही रास्ता है कि हम इसका विरोध करें, इसके खिलाफ खड़े हों। इसके लिए देश के हर नागरिक को खड़ा होना होगा। क्योंकि देश के लोग जानते है कि उनकी आवाज कांग्रेस के माध्यम से हुंकार भरती है। कांग्रेस सभी धर्मों, भाषाओं, संस्कृति में यकीन रखने वाली पार्टी है और वह अंतिम क्षणों तक उस सोच के खिलाफ लड़ेगी जो लोगों में भय, क्रोध और बिखराव पैदा करना चाहती है।

Web Title: Lok Sabha Elections 2019: Rahul Gandhi Exclusive Interview: RSS-BJP Promoting Hate among People