कांग्रेस का दावा, यूपीए सरकार के दौरान 6 बार हुआ सर्जिकल स्ट्राइक

By स्वाति सिंह | Published: May 2, 2019 04:57 PM2019-05-02T16:57:21+5:302019-05-02T16:57:21+5:30

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मनमोहन सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक का कभी राजनीतिकरण नहीं किया, जबकि मौजूदा सरकार चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान इस बात की खूब वाहवाही लूट रही है। 

lok sabha elections 2019: Congress claims Rajiv Shukla claims surgical strike on 6 occasions during UPA government | कांग्रेस का दावा, यूपीए सरकार के दौरान 6 बार हुआ सर्जिकल स्ट्राइक

मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान 6 बार जबकि अटल बिहारी वाजपेयी के सरकार के दौरान दो बार सर्जिकल स्ट्राइक हुआ था।

Highlightsयूपीए सरकार के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 6 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। राजीव शुक्ला ने इसकी विस्तार में जानकारी देते हुए कहा कि 19 जून 2008 को पुंछ जिले में भटकल पुंज में हुआ था।

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता राजीव शुक्ला ने गुरुवार को दावा है कि यूपीए सरकार के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 6 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। उन्होंने बताया कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान 6 बार जबकि अटल बिहारी वाजपेयी के सरकार के दौरान दो बार सर्जिकल स्ट्राइक हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ एक सर्जिकल स्ट्राइक कर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।  

राजीव शुक्ला ने इसकी विस्तार में जानकारी देते हुए कहा कि 19 जून 2008 को पुंछ जिले में भटकल पुंज में हुआ था।

इसके बाद की कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक पर ये तथ्य दिए -

- 30 अगस्त से 1 सितंबर 2011- शारदा सेक्टर, केल में नीलम रिवर वैली
- 6 जनवरी 2013- सावन पत्र चेकपोस्ट
- 27 से 28 जुलाई 2013- नाजपीर सेक्टर
- 6 अगस्त 2013- नीलम वैली
- 14 जनवरी 2014- तत्कालीन सेनाध्यक्ष बिक्रम सिंह ने 23 दिसंबर 2013 के एक सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया था। 

इसके अलावा कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मनमोहन सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक का कभी राजनीतिकरण नहीं किया, जबकि मौजूदा सरकार चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान इस बात की खूब वाहवाही लूट रही है। 
 

Web Title: lok sabha elections 2019: Congress claims Rajiv Shukla claims surgical strike on 6 occasions during UPA government