लोकसभा चुनाव 2019: आप से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस, 7 सीटों पर नाम तय, शीला लड़ेंगी चुनाव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: April 19, 2019 12:39 PM2019-04-19T12:39:18+5:302019-04-19T12:39:18+5:30

कांग्रेस सिर्फ दिल्ली में गठबंधन चाहती है तो आप दिल्ली के साथ हरियाणा और चंडीगढ़ में भी तालमेल पर जोर दे रही है। 

lok sabha elections 2019 Cong-AAP alliance talks reach dead end sheila dixit contest from east delhi | लोकसभा चुनाव 2019: आप से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस, 7 सीटों पर नाम तय, शीला लड़ेंगी चुनाव

शीला दीक्षित 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही हैं।

Highlightsदक्षिणी दिल्ली से ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुशील कुमार चुनाव लड़ सकते हैं।दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ने जा रही हैं।

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन नहीं होगा। दिल्ली कांग्रेस ईकाई ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सीटों के नाम तय कर लिए हैं। कुछ ही देर में उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। सभी सातों पर कांग्रेस बड़े चेहरों को चुनाव लड़ाने जा रही है।

नई दिल्ली से अजय माकन, पश्चिमी दिल्ली महाबल मिश्रा, पूर्वी दिल्ली से शीला दीक्षित, दक्षिणी दिल्ली से सुशील कुमार, चांदनी चौक से कपिल सिब्बल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से जेपी अग्रवाल, उत्तर पश्चिमी से राजकुमार चौहान और राजेश लिलोटिया में से किसी एक को टिकट मिल सकता है।

गौरतलब है कि आप के साथ गठबंधन को लेकर अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। कांग्रेस सिर्फ दिल्ली में गठबंधन चाहती है तो आप दिल्ली के साथ हरियाणा और चंडीगढ़ में भी तालमेल पर जोर दे रही है। 

सातों सीटों पर बीजेपी का कब्जा

लोकसभा चुनाव 2014 में मोदी लहर में बीजेपी ने दिल्ली की सारी सीटें जीत ली थी। चांदनी चौक सीट पर हर्षवर्धन, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी और उत्तर-पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी विजयी रहे। उत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी के उदित राज ने आप की राखी बिडलान को हराया। दक्षिणी दिल्ली से रमेश विधूड़ी भी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।

पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के महेश गिरी ने एक लाख 90 हजार वोटों से जीत दर्ज की। बता दें कि 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Web Title: lok sabha elections 2019 Cong-AAP alliance talks reach dead end sheila dixit contest from east delhi