प्रियंका को लेकर कांग्रेस कर्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से की ये बड़ी अपील, जिससे बढ़ सकती है योगी आदित्यनाथ की मुश्किल

By रामदीप मिश्रा | Published: January 27, 2019 03:31 PM2019-01-27T15:31:23+5:302019-01-27T20:49:48+5:30

सबसे बड़ी बात यह है कि जब से प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है तब से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखा जा रहा है। उनका मानना है कि प्रियंका के राजनीतिक में आने से पार्टी को बड़ी ताकत मिली है और आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अच्छा स्कोर करने वाली है।   

lok sabha election: Posters of Priyanka Gandhi Vadra seen in Gorakhpur | प्रियंका को लेकर कांग्रेस कर्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से की ये बड़ी अपील, जिससे बढ़ सकती है योगी आदित्यनाथ की मुश्किल

प्रियंका को लेकर कांग्रेस कर्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से की ये बड़ी अपील, जिससे बढ़ सकती है योगी आदित्यनाथ की मुश्किल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रियंका गांधी को महासचिव पद पर नियुक्त किए जाने और पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि अगर प्रियंका पूर्वी उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी तो उन्हें जीत जरूर मिलेगी। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इशारों की इशारों में राहुल गांधी से अपील की है कि प्रियंका गांधी को गोरखपुर से चुनाव लड़वाया जाए और वह सांसद जरूर बनेंगी। उन्होंने यूपी के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा है और सवाल किया है कि जब से गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चुनाव हारी है तब से चेहरा (आदित्यनाथ) क्यों गायब हो गया है?

कांग्रेस पार्टी ने गोरखपुर में पोस्टर चिपकाए हैं, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी से प्रियंका को चुनाव लड़वाने की मांग की है। पोस्टर में लिखा है, 'गोरखपुर की यही पुकार, प्रियंका गांधी सांसद इस बार। राहुल भइया कार्यकर्ताओं की सुन लो पुकार।' आगे पोस्टर पर योगी आदित्यनाथ को लेकर लिखा, 'उप चुनाव में बीजेपी की हार के बाद चेहरा क्यों गायब है इस बार?'   



सबसे बड़ी बात यह है कि जब से प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है तब से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखा जा रहा है। उनका मानना है कि प्रियंका के राजनीतिक में आने से पार्टी को बड़ी ताकत मिली है और आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अच्छा स्कोर करने वाली है।   

वहीं, बीते दिनों राहुल गांधी अपनी मां (सोनिया गांधी) की परंपरागत संसदीय सीट रायबरेली पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा था कि वह महासचिव की औपचारिक जिम्मेदारी संभालते ही सबसे पहले रायबरेली आएंगी और स्थानीय लोगों की परेशानियां जानेंगी। प्रियंका का सबसे पहला काम यही है कि वह जैसे ही एक फरवरी से अपना कार्यभार संभाले, वह यहां के स्थानीय लोगों के बीच घूमकर वहां के लोगों का हालचाल लेंगी। 

राहुल गांधी के इस बयान के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। सोनिया गांधी बीमारी के कारण रायबरेली में सक्रिय नहीं हैं। हालांकि, पार्टी के कार्यकर्ता गोरखपुर से चुनाव लड़वाने की बात कर रहे हैं, ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।   

Web Title: lok sabha election: Posters of Priyanka Gandhi Vadra seen in Gorakhpur