दिल्ली-फरीदाबाद में कई जगह EVM में खराबी, कांग्रेस और AAP का दावा- घंटों लाइन में खड़े रहे वोटर्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 12, 2019 11:54 AM2019-05-12T11:54:20+5:302019-05-12T11:54:20+5:30

Lok Sabha Election 2019: छठे चरण के मतदान के दौरान दिल्ली में आम आदमी पार्टी(आप) और कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं कि दिल्ली की कई पोलिंग बूथ पर ईवीएम में खराबी है।

Lok Sabha election Phase 6: Congress, AAP claim EVMs not working at may booths in Delhi Faridabad | दिल्ली-फरीदाबाद में कई जगह EVM में खराबी, कांग्रेस और AAP का दावा- घंटों लाइन में खड़े रहे वोटर्स

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsबल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र नंबर 82, 114 और 144 पर ईवीएम खराब होने की खबर है। दिल्ली के सोनिया विहार के बूथ नंबर 56 और यमुना पब्लिक स्कूल में भी ईवीएम खराब होने से लगभग 45 मिनट देरी वोटिंग शुरू हुई है।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज (12 मई) को दिल्ली की सात लोकसभी सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि दिल्ली और फरीदाबाद के कुछ पोलिंग बूथ पर ईवीएम (EVM) में खराबी होने की वजह से मतदाताओं को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा।  

अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टूडे के मुताबिक कांग्रेस ने दावा किया है कि चांदनी चौक सहित दिल्ली की कई लोकसभा क्षेत्रों ईवीएम में खराब होने की खबर है। पार्टी ने मटिया महल में मतदान केंद्रों पर ईवीएम की खराबी का भी आरोप लगाया है, जो पश्चिम दिल्ली के अंदर आता है। 

कांग्रेस ने कहा कि ईवीएम ने मटिया महल में लगभग एक घंटे तक काम नहीं किया है और दावा किया है कि इस वजह से कुछ लोग बिना मतदान किए घर लौट रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि यहां पोलिंग बूथ नंबर 84, 85 और 86 पर ईवीएम काम नहीं कर रही है। 

तिलक नगर के AAP विधायक जरनैल सिंह ने भी एक ट्वीट में आरोप लगाया कि एक बूथ पर ईवीएम में खराबी थी। उन्होंने लिखा, दिल्ली पश्चिम में सुबह से पोलिंग बूथ नं 27 AC 29 में  ईवीएस काम नहीं कर रहा है। 

इसके अलावा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र नंबर 82, 114 और 144 पर ईवीएम खराब होने की खबर है। वहीं, दिल्ली के सोनिया विहार के बूथ नंबर 56 और यमुना पब्लिक स्कूल में भी ईवीएम खराब होने से लगभग 45 मिनट देरी वोटिंग शुरू हुई है। फरीदाबाद के सेक्टर नौ स्थित DC मॉडल स्कूल में बूथ नंबर 151 और 154 में मशीन खराब होने की वजह से सुबह देर से मतदान शुरू हुआ। मतदाता लंबी लाइन में खड़े हैं।

लोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण के दौर के इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10 सीट, बिहार, मध्य प्रदेश की 8-8 सीट पर मतदान है। दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर मतदान होना है।

Web Title: Lok Sabha election Phase 6: Congress, AAP claim EVMs not working at may booths in Delhi Faridabad



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on tags">टॅग्स :"Delhi Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/delhi.