लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के ख़िलाफ़ उतारा मजबूत उम्मीदवार

By विकास कुमार | Published: April 2, 2019 01:20 AM2019-04-02T01:20:25+5:302019-04-02T01:21:43+5:30

चक्का फेंक खिलाड़ी रहीं कृष्णा ने राष्ट्रमंडल खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीता था जबकि राठौड़ ने 2004 के एथेंस ओलंपिक में रजत पदक जीता था। कृष्णा पूनिया फिलहाल विधायक भी हैं।

LOK SABHA ELECTION: congress releases list of 9 candidates krishna punia against rajyavardhan singh rathore | लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के ख़िलाफ़ उतारा मजबूत उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के ख़िलाफ़ उतारा मजबूत उम्मीदवार

कांग्रेस ने सोमवार रात राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में लोकसभा की नौ सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए। इनमें प्रमुख नाम राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया का है जिनको केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के खिलाफ जयपुर ग्रामीण से टिकट दिया गया है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक राजस्थान में छह, महाराष्ट्र में दो और गुजरात में एक सीट पर उम्मीदवार घोषित किया गया है। उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख नाम कृष्णा पूनिया का है जो जयपुर ग्रामीण से ओलंपिक पदक विजेता राठौड़ को टक्कर देंगी।

कृष्णा पूनिया जाट समुदाय से आती हैं और जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र जाट बहुल इलाका माना जाता है। ऐसे में इस सीट पर लड़ाई दिलचस्प होने वाली है. राजस्थान की राजनीति में जाट और राजपूत हमेशा से एक दूसरे के प्रतिद्वंदी रहे हैं।

चक्का फेंक खिलाड़ी रहीं कृष्णा ने राष्ट्रमंडल खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीता था जबकि राठौड़ ने 2004 के एथेंस ओलंपिक में रजत पदक जीता था। कृष्णा पूनिया फिलहाल विधायक भी हैं।



 

इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए कुल 315 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

(पीटीआई इनपुट के साथ)

Web Title: LOK SABHA ELECTION: congress releases list of 9 candidates krishna punia against rajyavardhan singh rathore