झंडे में दिखा उत्तर प्रदेश का 'महागठबंधन', अखिलेश यादव ने कहा- 'महापरिवर्तन' अब होकर रहेगा

By पल्लवी कुमारी | Published: April 12, 2019 02:08 PM2019-04-12T14:08:26+5:302019-04-12T14:08:26+5:30

सपा और बसपा ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना नया लोगो भी जारी किया था। इस नए लोगो को सपा के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी किया था। इस नए लोगो में साइकिल का पहिया और हाथी के सूंड  को मिलाकर बनाया गया है। 

Lok Sabha election 2019 SP-BSP-RLD alliance joint flag share Akhilesh yadav | झंडे में दिखा उत्तर प्रदेश का 'महागठबंधन', अखिलेश यादव ने कहा- 'महापरिवर्तन' अब होकर रहेगा

झंडे में दिखा उत्तर प्रदेश का 'महागठबंधन', अखिलेश यादव ने कहा- 'महापरिवर्तन' अब होकर रहेगा

Highlightsसपा और बसपा उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 में नरेन्द्र मोदी सरकार को हराने के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन की है। जिसके साथ बाद में आरएलडी जुड़ गई। एसपी-बीएसपी-आरएलडी महागठबंधन यूपी में तैयारियों में कोई भी कमी नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने इस गठबंधन की मजबूती को दिखाने के लिए एक झंडे की तस्वीरें शेयर की है। ये झंडा एसपी-बीएसपी-आरएलडी के झंडे के रंग को मिलाकर बनाया गया है। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''आज पहले चरण में भाजपा के ख़िलाफ़ जिस प्रकार मतदान हुआ है, वो भाजपा के शासन में पैदा हुए कृषि, रोजगार व कारोबार के संकट के विरोध का प्रतीक है। महागठबंधन के लिए अभूतपूर्व मतदान करने के लिए सभी मतदाताओं को हार्दिक धन्यवाद! युवाओं का खास शुक्रिया! ‘महापरिवर्तन’ अब होकर रहेगा।''


ये तस्वीर किसी रैली की है। इस झंडे को कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अपने शरीर पर पेंट भी करवाया है। झंडा नीला, लाल और हरा रंग का है। 

सपा-बसपा का लोगो भी किया था जारी 

 सपा और बसपा ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना नया लोगो भी जारी किया था। इस नए लोगो को सपा के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी किया था। इस नए लोगो में साइकिल का पहिया और हाथी के सूंड  को मिलाकर बनाया गया है।  


उत्तर प्रदेश में गठबंधन में बसपा 38, सपा 37 और आरएलडी 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस के समर्थन में कैंडिडेट नहीं उतारा है।  1993 में बसपा और सपा ने पहली बार मिलकर चुनाव लड़ा था। सपा और बसपा उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 

Web Title: Lok Sabha election 2019 SP-BSP-RLD alliance joint flag share Akhilesh yadav



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Uttar Pradesh Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/uttar-pradesh.