सोनिया गांधी के पास 11.82 करोड़ की संपत्ति, राहुल को दे रखा है 5 लाख रुपये का कर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 12, 2019 08:39 AM2019-04-12T08:39:09+5:302019-04-12T08:39:09+5:30

सोनिया गांधी की ओर से दिये गये शपथ पत्र के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 11.82 करोड़ रुपये हैं। उनके पास 4.29 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।

lok sabha election 2019 sonia gandhi has 11.82 crore assets given loan of 5 lakh to rahul | सोनिया गांधी के पास 11.82 करोड़ की संपत्ति, राहुल को दे रखा है 5 लाख रुपये का कर्ज

सोनिया गांधी और राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को यूपी के रायबरली से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दिये गये शपथ पत्र के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 11.82 करोड़ रुपये हैं। उनके पास 4.29 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। 60 हजार रुपये नकद और बैंक में 16.5 लाख रुपये जमा है। उन्होंने अपने बेटे और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पांच लाख रुपये का कर्ज दे रखा है। साल 2014 के हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 9.28 करोड़ रुपये की घोषित की थी। सोनिया गांधी के खिलाफ एक अपराधिक मामला भी चल रहा है जो बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम ने दाखिल किया है।

रायबरेली सीट पर इस बार सोनिया का मुकाबला पूर्व कांग्रेसी नेता और अब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह से है। इस लोकसभा सीट से गांधी परिवार के फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी तो चुनाव जीत ही चुके है पिछले 2004 लोकसभा से यह सीट यूपीए अध्यक्ष और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास है। रायबरेली सीट पर इस लोकसभा चुनाव में पांचवें चरण में छह मई को मतदान है। कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी ने गुरुवार को अपने पुत्र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पुत्री कांग्रेस महासचिव सोनिया गांधी के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। 

इस बार कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के दिनेश प्रताप सिंह से होगा। दिनेश सिंह को कभी गांधी परिवार का करीबी माना जाता था। वह कांग्रेस से ही विधानपरिषद सदस्य भी रह चुके हैं लेकिन पिछले साल उन्होंने कांग्रेस को झटका देते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया और भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सोनिया गांधी के खिलाफ टिकट थमा दिया। 

2014 के चुनाव में कांग्रेस की सोनिया गांधी को पांच लाख 26 हजार 434 वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के अजय अग्रवाल एक लाख 73 हजार 721 वोट मिले थे। अग्रवाल को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। अब तक इस सीट पर हुए कुल 19 लोकसभा चुनावों (16 चुनाव तथा तीन उपचुनाव) में 16 बार गांधी-नेहरू परिवार या उनके करीबियों का कब्जा रहा है। 

(भाषा इनपुट)

Web Title: lok sabha election 2019 sonia gandhi has 11.82 crore assets given loan of 5 lakh to rahul