लोकसभा चुनाव: आप-कांग्रेस की गठबंधन की अटकलें फिर तेज, राहुल आज ले सकते हैं अंतिम फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 25, 2019 08:25 AM2019-03-25T08:25:31+5:302019-03-25T08:30:52+5:30

अरविंद केजरीवाल कई बार यह इशारा दे चुके हैं कि वह कांग्रेस से गठबंधन करना चाहते हैं। कांग्रेस अभी तक इनकार ही करती रही है।

lok sabha election 2019 rahul gandhi may take final decision on aap congress alliance delhi | लोकसभा चुनाव: आप-कांग्रेस की गठबंधन की अटकलें फिर तेज, राहुल आज ले सकते हैं अंतिम फैसला

लोकसभा चुनाव: आप-कांग्रेस की गठबंधन की अटकलें फिर तेज, राहुल आज ले सकते हैं अंतिम फैसला

Highlightsकांग्रेस और आप के दिल्ली में गठबंधन को लेकर अटकलें जारीकेजरीवाल कई बार कांग्रेस से गठबंधन का इशारा कर चुके हैंसूत्रों के अनुसार कांग्रेस के कई नेता भी आप से गठबंधन के पक्ष में

लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना अभी भी खत्म नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसे लेकर कोई अंतिम फैसला ले सकते हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित लगातार कांग्रेस-आप के गठबंधन की संभावना को नकारती रही हैं। हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि कांग्रेस के अंदर कई लोग आप से दिल्ली में गठबंधन के पक्ष में हैं।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव और दिल्ली प्रभारी पीसी चाको शनिवार को भी आप से गठबंधन की बात के लिए राहुल गांधी से मिले थे। इस बीच आज कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक है। इसमें भी आप से गठबंधन की रणनीति को लेकर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी घोषणा पत्र को लेकर भी चर्चा करेगी। साथ ही इस बात भी चर्चा होगी जिन राज्यों में पार्टी किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं है, वहां बीजेपी को छोड़ विरोधी दलों पर किस तरह से हमला किया जाए।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन का हिस्सा कांग्रेस नहीं है। ऐसे ही पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और आंध्र प्रदेश में टीडीपी से पार्टी कोई गठबंधन नही कर सकी। हालांकि, पार्टी मान कर चल रही है कि चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद कई ऐसे दल होंगे जो कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

दिल्ली में जहां तक 'आप' से गठबंधन की बात है तो शीला दीक्षिण अभी तक मुखर तौर पर इसके खिलाफ नजर आई हैं। वैसे, अरविंद केजरीवाल कई बार यह इशारा दे चुके हैं कि वह कांग्रेस से गठबंधन करना चाहते हैं। कांग्रेस अभी तक इनकार ही करती रही है पर माना जा रहा है कि दोनों पार्टियों के नेताओं में अभी भी गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है।

Web Title: lok sabha election 2019 rahul gandhi may take final decision on aap congress alliance delhi