यूपी बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय थामेंगी कांग्रेस का हाथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 20, 2019 11:26 AM2019-03-20T11:26:52+5:302019-03-20T11:36:03+5:30

Lok Sabha Election 2019: प्रियंका गांधी से प्रेरित होकर यूपी बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय ने कांग्रेस का हाथ थामने का फैसला लिया है। हालांकि, चुनाव लड़ने पर उन्होंने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनके चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी लेगी।

Lok Sabha Election 2019: Inspired by Priyanka Gandhi, Mahendra Nath Pandey Daughter In Law Amrita Pandey join Congress | यूपी बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय थामेंगी कांग्रेस का हाथ

बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के साथ उनके बड़े भाई की बहू अमृता पांडेय। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsयूपी बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की बहू अमृता कांग्रेस का हाथ थमेंगी।अमृता पांडेय ने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस से पुराना नाता है।

Lok Sabha Election 2019: उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय ने बुधवार (20 मार्च) को प्रियंका गांधी के मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगी वह महेंद्र नाथ पांडेय के बड़े भाई जितेंद्र पांडेय की बहू हैं। प्रियंका गांधी के पूर्वांचल दौरे के दौरान अमृता कांग्रेस का हाथ थामेंगी।

अमृता से जब कांग्रेस में शामिल होने के उनके फैसले के बारे में मीडिया ने पूछा तो उन्होंने कहा कि गांधी परिवार और पार्टी के साथ उनका पुराना नाता है। अमृता ने कहा, ''अब जब प्रियंका गांधी आधिकारिक तौर पर राजनीति में उतर गई हैं, मैंने भी कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला ले लिया। आने वाला वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नहीं, बल्कि कांग्रेस का है। यह भी साफ नहीं है कि प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव लड़ेंगे भी या नहीं।''

अमृता पांडेय ने आगे कहा, ''भविष्य की राजनीति का रुख कांग्रेस तय करेगी इसलिए मैंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है।'' बीजेपी पर निशाना साधते हुए अमृता ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी ने न केवल ब्राह्मणों को लूटा है, बल्कि सभी वर्गों को ठगा है।''

अमृता से जब पूछा गया कि क्या वह कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी? जवाब में उन्होंने कहा, ''यह तय करना पार्टी का काम है। फिलहाल मेरा उद्देश्य पार्टी में शामिल होना और प्रियंका गांधी के साथ काम करना है।''

Web Title: Lok Sabha Election 2019: Inspired by Priyanka Gandhi, Mahendra Nath Pandey Daughter In Law Amrita Pandey join Congress