बेगूसराय में गिरिराज की दहाड़, कन्हैया कुमार को 4 लाख 20 हजार मतों के अंतर से हराया

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 23, 2019 08:09 PM2019-05-23T20:09:03+5:302019-05-23T20:09:03+5:30

गिरिराज को बेगूसराय में डाले गए कुल 12.17 लाख वोटों में से 6.88 लाख वोट मिले। जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान राजद्रोह के एक मुकदमे में गिरफ्तार किए जाने से पहली बार चर्चा में आए कन्हैया को 2.68 लाख वोट मिले।

lok sabha election 2019 Giriraj Singh Defeats Kanhaiya Kumar in Begusarai by a Margin of 4.20 Lakh Votes | बेगूसराय में गिरिराज की दहाड़, कन्हैया कुमार को 4 लाख 20 हजार मतों के अंतर से हराया

गिरिराज को बेगूसराय में डाले गए कुल 12.17 लाख वोटों में से 6.88 लाख वोट मिले।

Highlightsसाल 2014 में बेगूसराय सीट पर दूसरे नंबर पर रहे राजद नेता और महागठबंधन उम्मीदवार तनवीर हसन को महज 1.97 लाख वोट मिले बेगूसराय में 20,408 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बेगूसराय लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार को चार लाख से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया है।

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नवादा सीट से जीत दर्ज करने वाले गिरिराज को इस बार भाजपा ने बेगूसराय से अपना उम्मीदवार बनाया था। शुरू में वह बेगूसराय से चुनाव लड़ने को लेकर अनिच्छुक थे। गिरिराज को बेगूसराय में डाले गए कुल 12.17 लाख वोटों में से 6.88 लाख वोट मिले।


जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान राजद्रोह के एक मुकदमे में गिरफ्तार किए जाने से पहली बार चर्चा में आए कन्हैया को 2.68 लाख वोट मिले। साल 2014 में बेगूसराय सीट पर दूसरे नंबर पर रहे राजद नेता और महागठबंधन उम्मीदवार तनवीर हसन को महज 1.97 लाख वोट मिले और वह तीसरे पायदान पर रहे। बेगूसराय में 20,408 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। 

Web Title: lok sabha election 2019 Giriraj Singh Defeats Kanhaiya Kumar in Begusarai by a Margin of 4.20 Lakh Votes