लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में BSP-LSP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, राजकुमार सैनी की सीट अभी तय नहीं

By धीरज पाल | Published: April 2, 2019 03:38 PM2019-04-02T15:38:35+5:302019-04-02T15:38:35+5:30

लोकसभा चुनाव 2019: लोकतंत्र पार्टी और बसपा ने मंगलवार (2 अप्रैल) को साझा प्रेस कॉन्फेंस करके उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किया है।

Lok sabha election 2019 : BSP-LSP alliance Released candidates for haryana news updates | लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में BSP-LSP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, राजकुमार सैनी की सीट अभी तय नहीं

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में BSP-LSP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, राजकुमार सैनी की सीट अभी तय नहीं

लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में बहुजन समाजवादी पार्टी और लोकतंत्र सुरक्षा के गठबंधन ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। BSP-LSP गठबंधन ने हरियाणा के 10 लोकसभा सीटों में से  6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम ही जारी किये हैं।

हालांकि बीएसपी-एलएसपी गठबंधन के अभी चार और सीटों के नाम जारी किया जाना है। इस लिस्ट में 5 बसपा और एक लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार हैं। 

लोकतंत्र पार्टी और बसपा ने मंगलवार (2 अप्रैल) को साझा प्रेस कॉन्फेंस करके उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने बताया कि गठबंधन के उम्‍मीदवारों की सूची प्रदेश इकाई द्वारा बसपा अध्‍यक्ष मायावती को भेजी गई थी। उनकी मंजूरी के बाद गठबंधन के प्रत्‍य‍ाशियों की पहली सूची जारी की गई है। हालांकि इस लिस्ट में राजकुमार एलएसपी के संरक्षक राजकुमार सैनी का नाम नहीं है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार सैनी पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने मैदान में उतरेंगे। 

यहां देखें बीएसपी-एलएसपी उम्मीदवारों की लिस्ट

1. रोहतक-                  किशनलाल पांचाल
2. फरीदाबाद-              मनधीर मान
3. हिसार-                   सुरेंद्र शर्मा  (बसपा)
4. अंबाला-                  नरेश सारंग (बसपा)
5.  करनाल-                 पंकज चौधरी (बसपा)
6.  भिवानी महेंद्रगढ़-     रमेश राव पायलेट (एलएसपी)

Web Title: Lok sabha election 2019 : BSP-LSP alliance Released candidates for haryana news updates



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Haryana Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/haryana.