लॉकडाउन के बीच घूमने का मन होने पर बना फर्जी डॉक्टर, जब पुलिस से हुआ सामना तो पकड़ा गया झूठ, उगल दी सच्चाई 

By रामदीप मिश्रा | Published: April 1, 2020 03:07 PM2020-04-01T15:07:35+5:302020-04-01T15:07:35+5:30

देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या बुधवार को 1637 पहुंच गयी, वहीं इस महामारी से मौत का आंकड़ा 38 हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य  मंत्रालय ने बताया कि 1466 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है, वहीं 132 लोग या तो ठीक हो गये हैं या उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।

lockdown: fake doctor caught walking on roads, noida police detained him | लॉकडाउन के बीच घूमने का मन होने पर बना फर्जी डॉक्टर, जब पुलिस से हुआ सामना तो पकड़ा गया झूठ, उगल दी सच्चाई 

सड़क पर घूमते हुए फर्जी डॉक्टर पकड़ा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsएक शख्स ने घूमने के लिए डॉक्टर की पोशाक पहन ली और आराम से सड़कों पर घूम रहा था। इस बीच युवक की मुलाकात पुलिस से हो गई। पुलिस ने उससे पूछछात की तो उसने बताया कि वह एक डॉक्टर है। हालांकि पुलिस को इस बात पर यकीन नहीं हुआ तो उसने कई और सवाल किए, जिसके बाद उसका झूठ पकड़ा गया।

कोरोना वायरस को लेकर हंगामा बरपा हुआ है। नरेंद्र मोदी सरकार ने देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया हुआ है। इस बीच जरूरी सामान के लिए ही अनुमति दी जा रही है और सभी से अपील की जा रही है कि वे घरों में ही रहें, सड़कों पर निकलने से बचें, लेकिन कुछ लोग आदेशों की धज्जियां उड़ाते देखे जा रहे हैं। हालांकि चौकन्नी उत्तर प्रदेश पुलिस एक घूमते हुए फर्जी डॉक्टर को पकड़ा है। 

दरअसल, हुआ यूं कि नोएडा में एक शख्स ने घूमने के लिए डॉक्टर की पोशाक पहन ली और आराम से सड़कों पर घूम रहा था। इस बीच युवक की मुलाकात पुलिस से हो गई। पुलिस ने उससे पूछछात की तो उसने बताया कि वह एक डॉक्टर है। हालांकि पुलिस को इस बात पर यकीन नहीं हुआ तो उसने कई और सवाल किए, जिसके बाद उसका झूठ पकड़ा गया और सच्चाई उगल दी। 

युवक ने कहा कि वह सड़कों पर घूमने के लिए बाहर निकला था और डॉक्टर की वर्दी पहनी थी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और मामला दर्ज किया है।

आपको बता दें कि देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या बुधवार को 1637 पहुंच गयी, वहीं इस महामारी से मौत का आंकड़ा 38 हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य  मंत्रालय ने बताया कि 1466 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है, वहीं 132 लोग या तो ठीक हो गये हैं या उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। एक रोगी दूसरे देश जा चुका है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह नौ बजे के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार के आंकड़े जारी होने के बाद से मौत के तीन नये मामले सामने आए हैं। हालांकि यह अभी पता नहीं है कि ये देश के किन हिस्सों से आए हैं। मंगलवार रात तक देश में कोरोना वायरस से मौत के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में थे। इस राज्य में नौ रोगियों की मौत हो चुकी है। 

गुजरात में छह, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश में तीन, पंजाब में तीन, दिल्ली में दो, पश्चिम बंगाल में दो और जम्मू कश्मीर में कोविड-19 से मौत के दो मामले आये हैं। केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार और हिमाचल प्रदेश में इस महामारी से एक-एक रोगी की मौत हो चुकी है। इस समय संक्रमण के मामलों का राज्यवार विवरण उपलब्ध नहीं है। 

Web Title: lockdown: fake doctor caught walking on roads, noida police detained him

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे