Lockdown extension: कश्मीर घाटी पहुंचे सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, कोविड-19 और सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा

By भाषा | Published: April 16, 2020 09:42 PM2020-04-16T21:42:55+5:302020-04-16T21:42:55+5:30

पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लघंन कर रहा है। इस बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। हालात की समीक्षा की।

Lockdown Army Chief General Manoj Mukund Narwane Kovid-19 and security situation arrived in Kashmir Valley | Lockdown extension: कश्मीर घाटी पहुंचे सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, कोविड-19 और सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा

जनरल नरवणे ने सेना के 92 बेस अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों से भी मुलाकात कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की। (photo-ani)

Highlightsउत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी और चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू मौजूद थे।बादामी बाग छावनी में चिनार कोर के कमांडर ने सेना प्रमुख को नियंत्रण रेखा और अंदरूनी क्षेत्रों के हालात के बारे में जानकारी दी।

श्रीनगरः सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बृहस्पतिवार को कश्मीर घाटी का दौरा कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी।

कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सेना प्रमुख के दौरे में उनके साथ उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी और चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू मौजूद थे। कर्नल कालिया ने कहा, “बादामी बाग छावनी में चिनार कोर के कमांडर ने सेना प्रमुख को नियंत्रण रेखा और अंदरूनी क्षेत्रों के हालात के बारे में जानकारी दी।”

उन्होंने कहा कि जनरल नरवणे ने जवानों के मनोबल और उत्साह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सेना प्रमुख ने हर समय चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता दोहराई। उन्होंने कहा कि जनरल नरवणे ने घाटी में शांति और सतर्कता कायम रखने के लिए और कोविड-19 को फैलने से रोकने के वास्ते लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी सरकारी विभागों की प्रशंसा की। जनरल नरवणे ने सेना के 92 बेस अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों से भी मुलाकात कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की।

Web Title: Lockdown Army Chief General Manoj Mukund Narwane Kovid-19 and security situation arrived in Kashmir Valley

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे