लॉकडाउन-4 रहा सबसे बुरा, हर घंटे आए कोरोना वायरस के 247 नए मामले

By निखिल वर्मा | Published: May 31, 2020 09:49 AM2020-05-31T09:49:02+5:302020-05-31T09:49:02+5:30

भारत में कोरोना वायरस के मद्देनजर 25 मार्च से ही देशव्यापी लॉकडाउन है. लॉकडाउ का चौथा चरण आज समाप्त हो रहा है. केंद्र सरकार अब धीरे-धीरे लॉकडाउन में काफी छूट दे रही है.

Lockdown 4.0 deadliest, saw 247 new Covid-19 cases every hour: Report | लॉकडाउन-4 रहा सबसे बुरा, हर घंटे आए कोरोना वायरस के 247 नए मामले

भारत में कोरोना वायरस मृत्युदर 2.87 फीसदी है (लोकमत फाइल फोटो)

Highlightsकोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में भारत 9वें नंबर पर है.भारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, इसके बाद तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात का नंबर है

लॉकडाउन का चौथा चरण आज (रविवार) को समाप्त होने जा रहा है। लॉकडाउन 4 में कोविड-19 केसों की संख्या पहले तीन चरणों की तुलना में ज्यादा खतरनाक रहा। देश में लॉकडाउन के चौथे चरण के दौरान हर घंटे 247 नए कोविड -19 के मामले दर्ज किए गए। जब 16 मई को लॉकडाउन 3 समाप्त हुआ, तो देश में कोविड -19 मामलों की संख्या 90,927 थी। यह अब बढ़कर 1,73,763 हो गई है। बीते 14 दिनों में 86,422 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, लॉकडाउन 4 के आखिरी पांच दिन भारत में बेहद बुरे साबित हुए। राज्य सरकारों द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार शनिवार तक देश में कोरोना वायरस के 1,81,791 केस हो चुके हैं और इससे 5106 लोगों की मृत्यु हुई है। कोविड-19 से प्रभावित देशों की लिस्ट में भारत 9वें नंबर पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में एक्टिव केसों की संख्या 86,422 है, जबकि 82,369 लोग ठीक हो चुके हैं।

भले ही देश में कोरोना वायरस केसों की संख्या में तेजी आई है लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुने होने के समय में सुधार हुआ है जो अब 13.3 दिन से बढ़कर 15.4 दिन हो गया है। इसके अलावा भारत में मरीजों की स्वस्थ होने की दर 47.40 प्रतिशत हो गई है। भारत में मृत्यु दर 2.86 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार 29 मई तक कोविड-19 के 2.55 प्रतिशत मरीज आईसीयू में और 0.48 प्रतिशत वेंटिलेटर पर है। देश में 462 सरकारी प्रयोगशालाओं और 200 निजी प्रयोगशालाओं के जरिये जांच क्षमता बढ़ी है। अब तक 36,12,242 लोगों की जांच की गई है। 

देश में अब 942 समर्पित कोविड अस्पताल हैं जिनमें 1,58,908 पृथक बिस्तर और 20,608 आईसीयू बिस्तर हैं। इसके अलावा देश में 10,541 पृथक केन्द्र और 7,304 कोविड देखभाल केन्द्र हैं जिनमें इस समय कोविड-19 से निपटने के लिए 6,64,330 बिस्तर उपलब्ध हैं। 

Web Title: Lockdown 4.0 deadliest, saw 247 new Covid-19 cases every hour: Report

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे