मस्जिद के आसपास अवैध निर्माण को तोड़े जाने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Published: November 12, 2020 02:24 PM2020-11-12T14:24:50+5:302020-11-12T14:24:50+5:30

Local people protest against the illegal construction around the mosque | मस्जिद के आसपास अवैध निर्माण को तोड़े जाने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

मस्जिद के आसपास अवैध निर्माण को तोड़े जाने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 12 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में मस्जिद और मंदिर के आसपास अवैध निर्माण को तोड़े जाने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।

पुलिस ने बताया कि भोपा पुलिस थाना क्षेत्र में बिहारीगढ़ गांव में वन क्षेत्र में बने परिसर को वन विभाग ने अवैध घोषित कर दिया था।

दिवंगत सूफी पीर खुशाल मियां को समर्पित मस्जिद और एक मंदिर के अलावा परिसर में चिल्लाहगाह और पीर के परिवार के भी घर थे।

यहां बुधवार को अवैध निर्माण तोड़ा गया, जिसके बाद से ही इलाके में तनाव कायम है।

प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) सूरज सिंह के अनुसार भूमि 2016 तक के लिए पट्टे पर दी गई थी। विभाग ने वहां रहने वाले परिवारों को नोटिस जारी कर जगह खाली करने को कहा था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि इसके परिणामस्वरूप जिला अधिकारियों को अवैध निर्माण तोड़ना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Local people protest against the illegal construction around the mosque

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे