रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान का निधन, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में थे भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 21, 2019 01:57 PM2019-07-21T13:57:50+5:302019-07-21T14:30:43+5:30

11 जुलाई की रात राम चंद्र पासवान ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ती गई और देर रात उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया।

LJP Ram Vilas Paswan brother Ram Chandra Paswan passes away at RML Hospital in Delhi | रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान का निधन, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में थे भर्ती

LJP Ram Vilas Paswan brother Ram Chandra Paswan passes away at RML Hospital in Delhi

केंद्रीय मंत्री रामविलास के भाई रामचंद्र पासवान का राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। 11 जुलाई की रात रामचंद्र पासवान ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ती गई और देर रात उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। वहीं उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

रामचंद्र पासवान बिहार के समस्तीपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। वह तीसरी दफा सांसद चुने गए। वह एलजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के भाई हैं।


पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित (81) का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। सीने में जकड़न की शिकायत के बाद उन्हें फोर्टिस-एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां शनिवार दोपहर 3.55 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2.30 बजे होगा।

पूर्व भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम गर्ग का निधन

दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक मांगेराम गर्ग का रविवार सुबह 7:30 बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार थे। उत्तरी दिल्ली के एक्शन बालाजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सबसे पहले 2003 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर मांगे राम विधायक बने थे।

रविवार की सुबह 7: 30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मांगेराम गर्ग के संकल्प अनुसार उन्होंने अपनी देह दान "दधीचि देह दान समिति" के माध्यम से कर रखा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय से उनका पार्थिव  शरीर देह दान के लिए 1:00 बजे हॉस्पिटल के लिए  ले जाया जाएगा।

 

Web Title: LJP Ram Vilas Paswan brother Ram Chandra Paswan passes away at RML Hospital in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे