धन्यवाद के साथ पीएम मोदी ने खत्म किया 16वीं लोकसभा का आखिरी संबोधन, बोले- यहां ही गले मिलना, गले पड़ना का अंतर समझा

By पल्लवी कुमारी | Published: February 13, 2019 04:36 PM2019-02-13T16:36:23+5:302019-02-13T17:05:46+5:30

सोलहवीं लोकसभा के आखिरी संबोधन में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा, देश के युवाओं में आत्मविश्वाश बढ़ा है। पीएम मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को लोकसभा की कार्यवाही चलाने के लिए धन्यवाद दिया। 

LIVE UPDATE: PM narendra modi's speech in Lok Sabha | धन्यवाद के साथ पीएम मोदी ने खत्म किया 16वीं लोकसभा का आखिरी संबोधन, बोले- यहां ही गले मिलना, गले पड़ना का अंतर समझा

धन्यवाद के साथ पीएम मोदी ने खत्म किया 16वीं लोकसभा का आखिरी संबोधन, बोले- यहां ही गले मिलना, गले पड़ना का अंतर समझा

लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी बार पीएम नरेन्द्र मोदी ने 13 फरवरी को संसद को संबोधित किया। पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत और खत्न दोनों ही धन्यवाद से किया। पीएम मोदी ने महिलाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, इस बार  44 महिला सांसद पहली बार चुन कर आईं। सभी महिला सांसद अभिनंदन की अधिकारी हैं। पीएम मोदी ने कहा, 16वीं लोकसभा इस बात के लिए भी हमेशा हम गर्व करेंगे, क्योंकि देश में इतने चुनाव हुए उसमें पहली बार सबसे ज्यादा महिला सांसद आईं। 

पीएम मोदी ने कहा, मैं पहली बार इस संसद में आया लेकिन मुझे बिल्कुल भी परायों जैसा नहीं लगा। मुझे लगा ही नहीं कि मैं यहां पहली बार आया हूं। इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और साथ ही उन लम्हों को भी याद किया, जिसकी वजह से संसद का सदन मीडिया की सुर्खियों में रहा। 

पीएम मोदी ने दोनों सदनों के सांसदों का कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, मुझे यहां ही आकर पता चला कि  गले मिलना और गले पड़ना में क्या अंतर होता है। 

सोलहवीं लोकसभा के आखिरी संबोधन में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा, देश के युवाओं में आत्मविश्वाश बढ़ा है। पीएम मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को लोकसभा की कार्यवाही चलाने के लिए धन्यवाद दिया। 

लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन LIVE UPDATE: 

देश में पहली बार बहुत ज्यादा महिला मंत्री रही हैं। 44 महिला मंत्री रही हैं। -पीएम मोदी


-पीएम मोदी ने राहुल पर तंज करते हुए कहा, इस सदन में ही मुझे पहली बार पता चला कि 'गले मिलना और गले पड़ना' में क्या अंतर होता है। 

पिछले 5 साल में भारत ने मानवता के काम में बहुत बड़ी भूमिका अदा की है - पीएम नरेन्द्र मोदी

इस सदन में कोई सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए नहीं खड़ा हूं।- पीएम मोदी 


भारत छठे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है, आज देश का आत्मविश्वास बढ़ा है- पीएम मोदी

हमारे कार्यकाल में देश विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। इसके लिए यहां बैठे सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं, क्योंकि नीति-निर्धारण का काम यहीं हुआ है- पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा, देश ने डिजिटल दुनिया में अपनी एक अलग जगह बनाई है। 

पीएम मोदी ने कहा, अंतरिक्ष की दुनिया में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। 

पीएम मोदी ने कहा- भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर है, ग्लोबल वॉर्मिंग के खिलाफ भारत ने सबसे बड़ी लड़ाई लड़ी है। 

- गेल मिलना और गले पड़ना में क्या अंतर होता है। ऑंखों की गुस्ताखियां का खेल भी हमने इसी सदन में देखा। -पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा, आज विश्व में भारत का एक अलग स्थान बना है। जिसका पूरा यश पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों को जाता है।- पीएम मोदी 

लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन यहां देखें लाइव 


Web Title: LIVE UPDATE: PM narendra modi's speech in Lok Sabha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे