मौसम अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में आज बारिश की संभावना, 27 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है न्यूनतम तापमान

By भाषा | Published: September 15, 2019 06:07 AM2019-09-15T06:07:51+5:302019-09-15T06:07:51+5:30

मौसम अधिकारियों ने रविवार को बादल छाये रहने के साथ हल्की बारिश होने तथा अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 एवं 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

Light Rain Predicted For Delhi On Sunday, Say Weather Officials | मौसम अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में आज बारिश की संभावना, 27 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है न्यूनतम तापमान

प्रतीकात्मक फोटो

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार का दिन उमस भरा रहा, जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से एक डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक यानी 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सापेक्षिक आर्द्रता 80 से 63 प्रतिशत के बीच घटती-बढ़ती रही। मौसम अधिकारियों ने रविवार को बादल छाये रहने के साथ हल्की बारिश होने तथा अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 एवं 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

Web Title: Light Rain Predicted For Delhi On Sunday, Say Weather Officials

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे