उप्र के पूर्वी क्षेत्र में कई जगह हल्की बारिश

By भाषा | Published: February 19, 2021 04:49 PM2021-02-19T16:49:20+5:302021-02-19T16:49:20+5:30

Light rain in many places in eastern UP | उप्र के पूर्वी क्षेत्र में कई जगह हल्की बारिश

उप्र के पूर्वी क्षेत्र में कई जगह हल्की बारिश

लखनऊ, 19 फरवरी उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में कई जगह हल्की बारिश हुई, जबकि राज्य का पश्चिमी क्षेत्र शुष्क रहा।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश हुई जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आम तौर पर मौसम शुष्क रहा।

प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रहा।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि शनिवार को प्रदेश में आम तौर पर मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light rain in many places in eastern UP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे