दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Published: April 14, 2021 11:54 AM2021-04-14T11:54:34+5:302021-04-14T11:54:34+5:30

Lieutenant Governor and Chief Minister of Delhi paid tribute to Ambedkar on his birth anniversary | दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बी आर आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके विचार तथा आदर्श लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

बैजल ने ट्वीट किया, “भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। बाबा साहेब के विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरणा देते हैं।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, “संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि। बाबा साहेब सामाजिक न्याय, समरसता, सामाजिक बुराइयों का उन्मूलन करने और संवैधानिक संप्रभुता के समर्थक थे। उनके आदर्श और विचार हमारे लिए पथ प्रदर्शक हैं।“

देश इस वर्ष आंबेडकर की 130वीं जयंती मना रहा है। उन्हें 1990 में भारत रत्न दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lieutenant Governor and Chief Minister of Delhi paid tribute to Ambedkar on his birth anniversary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे