अंबानी के घर के बाहर वाहन खड़ा करने की जिम्मेदारी लेने वाला पत्र फर्जी हो सकता है: पुलिस

By भाषा | Published: March 3, 2021 01:27 AM2021-03-03T01:27:38+5:302021-03-03T01:27:38+5:30

Letter seeking responsibility to park vehicle outside Ambani's house may be fake: police | अंबानी के घर के बाहर वाहन खड़ा करने की जिम्मेदारी लेने वाला पत्र फर्जी हो सकता है: पुलिस

अंबानी के घर के बाहर वाहन खड़ा करने की जिम्मेदारी लेने वाला पत्र फर्जी हो सकता है: पुलिस

मुंबई, दो मार्च मुंबई पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक के साथ वाहन पार्क करने की जिम्मेदारी लेने वाला पत्र फर्जी प्रतीत होता है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

रविवार को टेलीग्राम ऐप पर डाले गए पत्र में ‘जैश उल हिंद’ नामक संगठन ने वाहन पार्क करने की जिम्मेदारी ली थी।

पुलिस ने बताया कि उसी दिन शाम को एक और पत्र सामने आया था जिसमें एक समूह ने दावा किया था कि वह ‘असली’ जैश उल हिंद है और उसने पहला वाला संदेश नहीं भेजा था और अम्बानी के घर के बाहर मिले वाहन से कोई लेना देना नहीं है।

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को जांच में कुछ नहीं मिला था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह केवल एक मजाक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Letter seeking responsibility to park vehicle outside Ambani's house may be fake: police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे