महाराष्ट्र के नांदेड़ में कुएं में गिरे तेंदुए को बचाया गया

By भाषा | Published: January 15, 2021 02:31 PM2021-01-15T14:31:18+5:302021-01-15T14:31:18+5:30

Leopard fell in well in Nanded, Maharashtra | महाराष्ट्र के नांदेड़ में कुएं में गिरे तेंदुए को बचाया गया

महाराष्ट्र के नांदेड़ में कुएं में गिरे तेंदुए को बचाया गया

नांदेड़ (महाराष्ट्र), 15 जनवरी महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक गांव में कुएं में गिरे तेंदुए को करीब दो घंटे के प्रयास के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार दोपहर अर्धपुर तालुका में पांगरी गांव में हुई।

सहायक वन संरक्षक डी एस पवार ने बताया, ‘‘हमें दिन में करीब ढाई बजे गांव के एक निजी कुएं में तेंदुए के गिरने की सूचना मिली थी। वन अधिकारियों को सूचित किया गया और बचाव का कार्य तुरंत शुरू किया गया।’’

अधिकारी अपने साथ पिंजड़े समेत जरूरी उपकरण ले गए थे।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान करीब दो घंटे चला। अभियान के आखिर में तेंदुआ सुरक्षित पिंजड़े में आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Leopard fell in well in Nanded, Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे