पश्चिम बंगाल में चुनाव में वाम मोर्चा, कांग्रेस का नहीं खुला खाता

By भाषा | Published: May 2, 2021 10:52 PM2021-05-02T22:52:13+5:302021-05-02T22:52:13+5:30

Left Front, Congress not open account in West Bengal elections | पश्चिम बंगाल में चुनाव में वाम मोर्चा, कांग्रेस का नहीं खुला खाता

पश्चिम बंगाल में चुनाव में वाम मोर्चा, कांग्रेस का नहीं खुला खाता

कोलकाता, दो मई पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में माकपा नीत वाम मोर्चा और कांग्रेस को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा है क्योंकि राज्य की 292 सीटों में सभी सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवार पीछे हैं।

नव गठित आईएसएफ के साथ गठबंधन करने से माकपा नीत वाम मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन को कोई मदद नहीं मिली।

निवर्तमान विधानसभा में 44 सीटों के साथ कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी थी। कांग्रेस ने 2016 के विधानसभा चुनाव में भी वाम मोर्चा के साथ गठबंधन किया था।

वाम मोर्चा 32 सीटों के साथ 2016 के चुनाव में तीसरे स्थान पर रहा था। इससे पहले 2019 में लोकसभा चुनाव में वाम मोर्चा को एक भी सीट नहीं मिली जबकि कांग्रेस दो सीटों पर विजयी रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Left Front, Congress not open account in West Bengal elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे