देवी काली विवाद: लीना मणिमेकलई ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- कभी भारत की पहचान नहीं बन पाएगा हिन्दुत्व

By मनाली रस्तोगी | Published: July 7, 2022 05:42 PM2022-07-07T17:42:30+5:302022-07-07T20:04:46+5:30

डॉक्यूमेंट्री 'काली' को लेकर फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हिन्दुत्व कभी भारत की पहचान नहीं बन पाएगा।

Leena Manimekalai tweets amid Kaali row says Hindutva can never become India | देवी काली विवाद: लीना मणिमेकलई ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- कभी भारत की पहचान नहीं बन पाएगा हिन्दुत्व

देवी काली विवाद: लीना मणिमेकलई ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- कभी भारत की पहचान नहीं बन पाएगा हिन्दुत्व

Highlightsफिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की डॉक्यूमेंट्री 'काली' ने देशभर में विवाद पैदा कर दिया है।इस डॉक्यूमेंट्री के पोस्टर में देवी काली को सिगरेट पीते हुए दर्शाया गया है। 

नई दिल्ली: फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई ने डॉक्यूमेंट्री 'काली' को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हिन्दुत्व कभी भारत की पहचान नहीं बन पाएगा। बता दें कि मणिमेकलई की डॉक्यूमेंट्री 'काली' ने देशभर में विवाद पैदा कर दिया है। इस डॉक्यूमेंट्री के पोस्टर में देवी काली को सिगरेट पीते हुए दर्शाया गया है। 

इस बीच भाजपा पर निशाना साधते हुए लीना मणिमेकलई ने ट्वीट कर लिखा, "भाजपा पेरोल ट्रोल आर्मी को पता नहीं है कि लोक थिएटर कलाकार अपने प्रदर्शन के बाद कैसे शांत होते हैं। यह मेरी फिल्म से नहीं है। यह रोजमर्रा के ग्रामीण भारत से है जिसे ये संघ परिवार अपनी अथक नफरत और धार्मिक कट्टरता से नष्ट करना चाहते हैं। हिन्दुत्व कभी भारत की पहचान नहीं बन पाएगा।" 

बता दें कि गुरुवार को मणिमेकलाई ने भगवान शिव और एक हिंदू देवी की वेशभूषा में धूम्रपान करते हुए दो लोगों की एक तस्वीर ट्वीट की। यह तस्वीर काली के पोस्टर पर विवादित तस्वीर से काफी मिलती-जुलती है। जैसे ही पोस्ट ने उनके खिलाफ आक्रोश को और बढ़ाया, उन्होंने फिर से ट्विटर का सहारा लिया और स्पष्ट किया कि ये तस्वीर उनकी डॉक्यूमेंट्री का एक दृश्य नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत में वास्तविक जीवन का एक स्नैपशॉट है।

Web Title: Leena Manimekalai tweets amid Kaali row says Hindutva can never become India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे