Google Doodle: इस खास डूडल के साथ हर चार साल बाद आने वाला Leap Year मना रहा गूगल
By पल्लवी कुमारी | Published: February 29, 2020 09:27 AM2020-02-29T09:27:16+5:302020-02-29T10:26:57+5:30
Leap Day 2020: साल में 365 दिन होते हैं और हर गुजरते दिन के साथ साल का एक एक दिन कम होता जाता है, लेकिन 29 फरवरी साल का एक ऐसा दिन है जो 4 साल में एक बार ही आ पाता है।
गूगल ने आज (29 फरवरी) हर चार साल बाद आने वाला लीप डे को सेलिब्रेट करने के लिए एक डूडल बनाया है। गूगग डूडल ने बेहद ही क्रिएटिव तरीके से लीप डे का डूडल बनाया है। गूगल ने अपने डूडल में लोगो को बदला है। जो हरे और पीले रंग के कॉम्बीनेशन को मिलाकर बनाया गया है। जब आप इस डूडल पर टच करेंगे तो वेब भी करेगा।
गूगल ने अपने डूडल में 28, 29, और 1 नंबर को दिखाया है जो फरवरी और मार्च के बीच हर चार साल में आने वाले एक अतिरिक्त दिन यानी कि 29 फरवरी को दिखाता है। अगला लीप ईयर साल 2024 और साल 2028 में होगा।
जानें क्यों होता है लीप ईयर
साल में 365 दिन होते हैं और हर गुजरते दिन के साथ साल का एक एक दिन कम होता जाता है, लेकिन 29 फरवरी साल का एक ऐसा दिन है जो 4 साल में एक बार ही आ पाता है। दरअसल इसकी भी एक वजह है। पृथ्वी को सूर्य का एक चक्कर लगाने में 365.25 दिन लगते हैं। अब एक चौथाई दिन यानी छह घंटे का दिन तो हो नहीं सकता इसलिए चार साल के छह छह घंटों को जोड़कर 24 घंटे का एक दिन फरवरी के महीने में जोड़ दिया जाता है।
जिस साल में फरवरी 29 दिन की होती है उसे लीप वर्ष कहा जाता है और 29 फरवरी को लीप दिवस कहा जाता है। 29 फरवरी का खगोलीय इतिहास दिलचस्प है, लेकिन इस दिन जन्म लेने वालों को हर साल जन्मदिन न मना पाने का मलाल सालता रहता है। उनकी उम्र तो हर साल बढ़ती जाती है, लेकिन जन्मदिन तो वह हर चार साल में एक ही बार मना पाते हें। (पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)