गोगोई ने माना, आज के युवा कानून के पेशे में आने के इच्छुक नहीं रहते हैं, यह चिंता की बात

By भाषा | Published: August 19, 2019 12:35 PM2019-08-19T12:35:36+5:302019-08-19T12:35:36+5:30

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘कानून की शिक्षा को लेकर मेरे मन से जो सबसे पहला ख्याल आता है वह यह कि युवाओं को प्रशिक्षित किया जाये ताकि वे कानून के पेशे में आने के लिये खुद को सक्षम बनायें। यह आत्मनिरीक्षण का समय है कि हम कैसे इसे कर सकते हैं या कैसे चीजों को अलग तरीके से किया जा सकता है अथवा थोड़े बेहतर तरीके से किया जा सकता है।’’ 

law graduate’s natural choice is not legal profession cji Gogoi | गोगोई ने माना, आज के युवा कानून के पेशे में आने के इच्छुक नहीं रहते हैं, यह चिंता की बात

युवाओं को प्रशिक्षित किया जाये ताकि वे कानून के पेशे में आने के लिये खुद को सक्षम बनायें।

Highlightsप्रधान न्यायाधीश ने कहा कि विधिक शिक्षा में समय-समय पर आत्मनिरीक्षण की जरूरत है। गोगोई यहां महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के प्रस्तावित स्थायी परिसर के लिये आधारशिला रखने के बाद संबोधित कर रहे थे।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने रविवार को माना कि ‘‘करियर की डांवाडोल संभावनाओं और अनिश्चित भविष्य’’ के कारण युवा कानून के पेशे में आने के इच्छुक नहीं रहते हैं और इससे गुणवत्ता में वृद्धि एवं सामाजिक समूह के योगदान के संदर्भ में ‘‘बहुत बड़ा नुकसान’’ है।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि विधिक शिक्षा में समय-समय पर आत्मनिरीक्षण की जरूरत है। गोगोई यहां महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के प्रस्तावित स्थायी परिसर के लिये आधारशिला रखने के कार्यक्रम के दौरान छात्रों और विधि समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे थे।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘कानून की शिक्षा को लेकर मेरे मन से जो सबसे पहला ख्याल आता है वह यह कि युवाओं को प्रशिक्षित किया जाये ताकि वे कानून के पेशे में आने के लिये खुद को सक्षम बनायें। यह आत्मनिरीक्षण का समय है कि हम कैसे इसे कर सकते हैं या कैसे चीजों को अलग तरीके से किया जा सकता है अथवा थोड़े बेहतर तरीके से किया जा सकता है।’’ 

Web Title: law graduate’s natural choice is not legal profession cji Gogoi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे