पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें, गोवा में मजबूत स्थिति में है कांग्रेस, मोदी कैबिनेट ने तीन तलाक अध्यादेश को दी मंजूरी

By स्वाति सिंह | Published: September 19, 2018 07:02 PM2018-09-19T19:02:29+5:302018-09-19T19:02:29+5:30

lokmatnews.in आपको दिनभर की पांच बड़ी खबरों को एक साथ उपलब्ध करा रहा, जिसे आप सरसरी निगाह के साथ साथ वितृत भी पढ़ सकते हैं।

latest breaking news headlines today taaza khabrein news wrap up trending story 19 september 2018 | पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें, गोवा में मजबूत स्थिति में है कांग्रेस, मोदी कैबिनेट ने तीन तलाक अध्यादेश को दी मंजूरी

पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें, गोवा में मजबूत स्थिति में है कांग्रेस, मोदी कैबिनेट ने तीन तलाक अध्यादेश को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 19 सितंबर: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर  पर्रिकर  इन दिनों दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। ऐसे में गोवा की राजनीति में अपनी सत्ता जमाने के लिए कांग्रेस पूरी कोशिश में जुट गई है। बता दें, lokmatnews.in आपको दिनभर की पांच बड़ी खबरों को एक साथ उपलब्ध करा रहा, जिसे आप सरसरी निगाह के साथ साथ वितृत भी पढ़ सकते हैं... 

गोवा में मजबूत स्थिति में है कांग्रेस
गोवा में विपक्षी कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि उसे 21 से ज्यादा विधायकों का समर्थन प्राप्त है और 40 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए वह मजबूत स्थिति में है। कांग्रेस 16 विधायकों के साथ तटवर्ती राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है। यहां पढ़ें 

जम्मू-कश्मीरः लापता BSF जवान की पाक सैनिकों ने की बेरहमी से हत्या
जम्मू में भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से मंगलवार की सुबह लापता हुआ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान मृत पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सन्देह है कि हेड कांस्टेबल रैंक के जवान पर सीमा पार से चली गोली चलायी गयी। जब सुरक्षाकर्मी अपनी सीमा चौकी के आगे उगे ‘सरकंडों’ को हटा रहे थे, तभी गोली चलायी गयी। यहां पढ़ें 

रेवाड़ी गैंगरेप: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में छापेमारी
रेवाड़ी की एक युवती के सामूहिक बलात्कार कांड में कार्रवाई में कथित देरी को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद से राजेश दुग्गल के तबादले के बाद एक महिला सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया। इस बीच, हरियाणा पुलिस ने इस मामले में सेना के एक जवान सहित दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों में छापेमारी की। ये आरोपी घटना के एक हफ्ते बाद भी फरार चल रहे हैं। यहां पढ़ें 

मोदी कैबिनेट ने तीन तलाक अध्यादेश को दी मंजूरी
विधि मंत्रालय के एक सूत्र के अनुसार बुधवार को कैबिनेट ने तीन तलाक को दंडनीय अपराध घोषित करने संबंधी अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इससे पहले इस बिल को मॉनसून सत्र में राज्यसभा में पास कराने में मोदी सरकार असफल रही थी। केंद्रीय कैबिनेट ने तीन तलाक को लेकर अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। अब तीन तलाक के मामले अपराध की श्रेणी में आएंगे।यहां पढ़ें 

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने नवाज और मरियम शरीफ को दी बड़ी राहत
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को कोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिली है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने नवाज शरीफ समेत उनकी बेटी मरियम नवाज शरीफ और दामाद की सजा रद्द कर दी है। कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी है। यहां पढ़ें 

Web Title: latest breaking news headlines today taaza khabrein news wrap up trending story 19 september 2018

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे