टॉप 5 न्यूज: यौन शोषण के आरोपों से घिरे एमजे अकबर ने दिया इस्तीफा, प्रदर्शन के बीच खुले सबरीमाला मंदिर के कपाट

By स्वाति सिंह | Published: October 17, 2018 06:47 PM2018-10-17T18:47:17+5:302018-10-17T18:47:17+5:30

lokmatnews.in आपको दिनभर की पांच बड़ी खबरों को एक साथ उपलब्ध करा रहा, जिसे आप सरसरी निगाह के साथ साथ वितृत भी पढ़ सकते हैं।

latest breaking news headlines today taaza khabrein news wrap up trending story 17 october 2018 | टॉप 5 न्यूज: यौन शोषण के आरोपों से घिरे एमजे अकबर ने दिया इस्तीफा, प्रदर्शन के बीच खुले सबरीमाला मंदिर के कपाट

टॉप 5 न्यूज: यौन शोषण के आरोपों से घिरे एमजे अकबर ने दिया इस्तीफा, प्रदर्शन के बीच खुले सबरीमाला मंदिर के कपाट

आज पूरे दिन की प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं। यौन शोषण के आरोपों में घिरे विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बता दें, lokmatnews.in आपको दिनभर की पांच बड़ी खबरों को एक साथ उपलब्ध करा रहा, जिसे आप सरसरी निगाह के साथ साथ वितृत भी पढ़ सकते हैं... 

#MeToo : यौन शोषण के आरोपों से घिरे एमजे अकबर ने दिया इस्तीफा

यौन शोषण के आरोपों में घिरे नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री एमजे अकबर ने आखिरकार बुधवार को इस्तीफा दे दिया। पूर्व पत्रकार रहे अकबर पर 20 महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। एमजे अकबर लगातार खुद पर लगे आरोपों का खंडन कर रहे थे और उन्होंने आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानी का मुकदमा भी दायर कर दिया है। यहां पढ़ें

प्रदर्शन के बीच खुले सबरीमाला मंदिर कपाट

केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के कपाट बुधवार (17 अक्टूबर) को खुल गए हैं। मंदिर आज रात 10:30 तक खुला रहेगा।  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद यहां महिलाओं को प्रवेश नहीं देने की कोशिश की जा रही है। वहीं, मंदिर के आसपास धारा 144 लगा दी गई है। यहां पढ़ें

अफगानिस्तान: चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार की बम धमाके में मौत

एक सोफे के नीचे रखा बम फटने से बुधवार को अफगानिस्तान में चुनाव लड़ रहे एक उम्मीदवार की मौत हो गई। आगामी 20 अक्टूबर को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले बढ़ी हिंसा की कड़ी में यह ताजा हमला है। यहां पढ़ें 

दुनिया की 58वीं सबसे प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था है भारत

विश्व आर्थिक मंच ने प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्थाओं की अपनी 2018 की सूची में भारत को 58वां स्थान दिया है। सूची में पहला स्थान यानी सबसे प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था की जगह अमेरिका को मिली है। विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) का कहना है कि 2017 के मुकाबले भारत के स्थान या रैंकिंग में पांच अंकों का सुधार हुआ है। यहां पढ़ें

जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से अलग हुए राजस्थान शिव के विधायक मानवेंद्र सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। विधायक मानवेंद्र सिंह ने मीडिया को खुद इस बात की जानकारी दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- मैं आज सुबह ही राहुल गांधी से मिला था और उन्होंने पार्टी मेरा स्वागत किया है। यहां पढ़ें 

Web Title: latest breaking news headlines today taaza khabrein news wrap up trending story 17 october 2018

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे