लालू प्रसाद यादव को दिल्ली के एम्स में कराया जाएगा भर्ती, एरलिफ्ट की तैयारी, जानें कैसी है उनकी तबीयत
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 6, 2022 12:31 PM2022-07-06T12:31:27+5:302022-07-06T12:31:27+5:30
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को जल्द ही दिल्ली एयरलिफ्ट जाएगा। जहां एम्स में उनका इलाज होगा। घर में गिरने के बाद से लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई और उन्हे चोट भी आई थी। फिलहाल आरजेडी चीफ ICU में है जहां डाक्टर उनकी हालत पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं।
पटना: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव कुछ दिन पहले अपने घर में गिर गए थे। इससे उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया था। इस बीच खबर है कि अब उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया जाएगा और एम्स में भर्ती कराया जाएगा। बता दें कि लालू प्रसाद यादव फिलहाल आईसीयू में भर्ती है।
जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत स्थिर है ,उन्हे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट किया जाएगा। फिलहाल लालू यादव पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हालांकि उनकी तबीयत में ज्यादा सुधार नहीं है। इसलिए परिवार ने उन्हे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराने का फैसला लिया है।
घर में गिरने की वजह से बिगड़ी थी तबीयत
लालू प्रसाद यादव काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। हाल ही में घर में गिरने के बाद उनके कंधे में चोट आई थी जिसके बाद से उनकी हालत और बिगड़ गई। उन्हें आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक उनका इलाज पहले से एम्स से चल रहा था। इसलिए अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए फिर दिल्ली एम्स में शिफ्ट करने की तैयारी है।
बेटी ने शेयर की आरजेडी प्रमुख की तस्वीर
लालू प्रसाद यादव की एक तस्वीर उनकी बेटी ने शेयर कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। तस्वीर ICU की है जहां आरजेडी प्रमुख भर्ती हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उनकी बेटी ने लिखा 'माई हीरो' , 'माई बैकबोन' पापा गेट वेल सून। इस तस्वीर को लालू प्रसाद के सर्मथक जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
My hero
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) July 5, 2022
My backbone Papa🙏
Get well soon 🤞
हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति
करोड़ों लोगों की दुआएं है जिनकी शक्ति🙏 pic.twitter.com/36ndAbRnTG
पीएम ने भी जाना था हाल
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को फोन कर लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। पीएम मोदी ने लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। फिलहाल लालू प्रसाद की तबीयत स्थिर बताई गई है लेकिन आगे उनका इलाज अब एम्स से ही चलेगा।