लालू प्रसाद यादव को पेइंग वार्ड में किया गया शिफ्ट, ये है बड़ी वजह

By एस पी सिन्हा | Published: September 6, 2018 04:51 PM2018-09-06T16:51:44+5:302018-09-06T16:51:44+5:30

लालू प्रसाद यादव ने अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की थी कि उन्हें कार्डियोलॉजी वार्ड में कई परेशानियों से जुझना पड़ रहा है। कुत्ते के भौंकने और टॉयलेट की बदबू के चलते ठीक से रात को नींद नहीं आती।

Lalu Prasad Yadav has been shifted to the paying ward, stray dog barks | लालू प्रसाद यादव को पेइंग वार्ड में किया गया शिफ्ट, ये है बड़ी वजह

लालू प्रसाद यादव को पेइंग वार्ड में किया गया शिफ्ट, ये है बड़ी वजह

रांची, 6 सितंबर: रांची के रिम्स(अस्पताल) में कुत्तों के आतंक से आतंकित राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को अब पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हें पेइंग वार्ड के 11 नंबर रूम में भर्ती किया गया है। होटवार जेल अधीक्षक की अनुमति के बाद ऐसा किया गया।

दरअसल, लालू प्रसाद यादव ने अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की थी कि उन्हें कार्डियोलॉजी वार्ड में कई परेशानियों से जुझना पड़ रहा है। कुत्ते के भौंकने और टॉयलेट की बदबू के चलते ठीक से रात को नींद नहीं आती। नींद नहीं होने के चलते लगातार उनका शुगर लेवल बढ रहा था। सरेंडर से पहले रांची में लालू प्रसाद यादव ने चुटकी लेते हुए कहा था कि रिम्स में कुत्ते अंतरराष्ट्रीय सेमिनार करते हैं। रिम्स में सौ बेड वाला अत्याधुनिक पेइंग वार्ड है। जिसके हर रूम में टीवी, फ्रिज, एसी से लेकर इंटरकॉम तक की सुविधा है।

मरीज के साथ-साथ अटेंडेंट के लिए भी बेड और सोफे का इंतजाम है। इसके लिए मरीजों को शुल्क चुकाना पडता है। बता दें कि रिम्स का कार्डियोलॉजी विभाग पोस्टमार्टम हाउस के नजदीक है। इसलिए इसके आसपास दिन-रात आवारा कुत्तों का जमावडा लगा रहता है। रात को अक्सर ये कुत्ते एक साथ भौंकते हैं। जिससे नजदीक के वार्डों के मरीजों को परेशानी होती है। वहीं, रांची के रिम्स में भर्ती राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को अस्पताल की रोटियां पसंद नहीं आ रही हैं। दरअसल, रिम्स में रोटियां मशीन के द्वारा बनाई जाती हैं, जिन्हें लालू प्रसाद यादव खाना नहीं चाहते। हालांकि यहां उनके पसंद की सब्जी जरूर बनती है।

ऐसे में रिम्स के डायटिशियन का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री को ज्यादा तली हुई सब्जी पसंद है। इसलिए हल्के मशाले में कम तली हुई सब्जियां उनके लिए बनाई जाती हैं। ज्यादा हरी सब्जी खाना वे पसंद करते हैं। रिम्स के किचन मैनेजर का कहना है कि अस्पताल में उनके खानपान में कोई कमी नहीं रहे। इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हर भोजन को बकायदा टेस्ट कराकर उनको सर्व किया जाता है और अब तो उनके पसंद को देखते हुए उनके लिए खास तवे पर बनी रोटियां उन्हें परोसी जाती हैं।
 

Web Title: Lalu Prasad Yadav has been shifted to the paying ward, stray dog barks

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे