Bihar: 13वीं बार निर्विरोध राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए लालू प्रसाद यादव, पार्टी ने जारी कर दी अधिसूचना

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2025 17:16 IST2025-06-24T17:16:13+5:302025-06-24T17:16:20+5:30

रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि लालू प्रसाद यादव 13वीं बार राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को नाम वापस लेने का समय दोपहर 3:00 बजे तक का था। लालू प्रसाद यादव ने सिर्फ नामांकन किया था।

Lalu Prasad Yadav elected unopposed as RJD national president for the 13th time, the party issued a notification | Bihar: 13वीं बार निर्विरोध राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए लालू प्रसाद यादव, पार्टी ने जारी कर दी अधिसूचना

Bihar: 13वीं बार निर्विरोध राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए लालू प्रसाद यादव, पार्टी ने जारी कर दी अधिसूचना

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव 13वीं बार निर्विरोध पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने इस बात की घोषणा की है। रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि लालू प्रसाद यादव 13वीं बार राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को नाम वापस लेने का समय दोपहर 3:00 बजे तक का था। लालू प्रसाद यादव ने सिर्फ नामांकन किया था।

उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया जिसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने लालू यादव को निर्वाचित घोषित कर दिया। लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन पत्र 5 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में दिया जाएगा। बता दें कि 23 जून को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लालू प्रसाद यादव ने नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की थी। 

इसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया था कि उनका निर्वाचन निर्विरोध होगा। मंगलवार को दोपहर 2 बजे नामांकन पत्रों की जांच की गई। नाम वापस लेने की समय सीमा दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक तय की गई थी, लेकिन लालू प्रसाद यादव ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इसके बाद उन्हें राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए अधिसूचना जारी कर दी गई।

Web Title: Lalu Prasad Yadav elected unopposed as RJD national president for the 13th time, the party issued a notification

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे