बिहार विधानसभा में कोरम का हुआ अभाव, विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायक भी हुए गायब

By एस पी सिन्हा | Published: June 28, 2022 08:43 PM2022-06-28T20:43:25+5:302022-06-28T20:46:42+5:30

मंत्री शीला मंडल और राजकुमार सिंह दिखे, लेकिन वो भी तुरंत निकल गये। यही नहीं सदन में आज उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कोरम का संकट उत्पन्न हो गया। 

Lack of quorum in Bihar assembly, opposition as well as ruling party MLAs disappeared | बिहार विधानसभा में कोरम का हुआ अभाव, विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायक भी हुए गायब

बिहार विधानसभा में कोरम का हुआ अभाव, विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायक भी हुए गायब

Highlightsसदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक स्थगित कर दी गईसदन से विपक्ष के विधायक समेत अन्य सदस्य अनुपस्थित

पटना:बिहार विधानसभा में आज समय शर्मनाक स्थिति उत्पन्न हो गई, जब भोजनावकाश के बाद विधानसभा में उत्कृष्ट विधायक सम्मान पर आयोजित चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के ही विधायक मौजूद नहीं थे। पूरा विपक्ष अग्निपथ को लेकर सदन से बहिष्कार कर दिया था तो सत्ता पक्ष से भी जुड़े सदस्य सदन में मौजूद नहीं थे। विवश होकर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस परिचर्चा को ही स्थगित कर दिया। 

साथ ही यह भी कहा कि यह काफी दुखद है, परिचर्चा में विधायकों की दिलचस्पी नहीं है। सबसे खास बात तो यह कि सत्ताधारी दल जदयू के अधिकतर विधायक ही सदन में मौजूद नहीं थे। मंत्री शीला मंडल और राजकुमार सिंह दिखे, लेकिन वो भी तुरंत निकल गये। यही नहीं सदन में आज उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कोरम का संकट उत्पन्न हो गया। 

जदयू सदस्य राजकुमार सिंह ने विधायकों की अनुपस्थिति और कोरम पूरा नहीं होने का मामला उठाया। उत्कृष्ट विधायक सम्मान पर चर्चा के दौरान उन्होंने इस मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया। तब सदन में इस मुद्दे पर भाजपा के विधायक संजय सरावगी बोल रहे थे। उनकी बात खत्म होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक सदस्य ने कोरम पूरा नहीं होने का सवाल उठाया है। कोरम तो पूरा है लेकिन सदन से विपक्ष के विधायक समेत अन्य सदस्य अनुपस्थित हैं। जबकि इस महत्व के विषय पर सभी को उपस्थित रहना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह काफी दुखद बात है। विधायकों को सदन में अनुपस्थित रहने पर विधानसभा अध्यक्ष ने काफी क्षोभ व्यक्त किया। साथ ही परिचर्चा को स्थगित कर दिया। परिचर्चा स्थगित होने के बाद सदन में दूसरा विधायी कार्य नहीं बचा था। लिहाजा सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। 

वहीं, विधानसभा में जदयू विधायकों की अनुपस्थिति पर जदयू नेता व बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि सेकेंड हाफ में कोई महत्वपूर्ण एजेंडा नहीं था। हमलोग तो लेट से ही आए थे। उसके बाद हमारी कोई छोटी-मोटी बैठक थी। इसी में हमलोग थोड़ा इधर-उधर घूम रहे थे। मंत्री ने बताया कि जैसे ही जाने वाले थे पता चला सदन स्थगित हो गया शायद कोरम पूरा नहीं हुआ। लेसी सिंह ने कहा कि सदन में मौजूद नहीं रहना कोई रणनीति नहीं थी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस पर कोई कयास लगाने की जरुरत नहीं है।

Web Title: Lack of quorum in Bihar assembly, opposition as well as ruling party MLAs disappeared

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे