कोविड-19: मणिपुर सरकार ने रात्रि कर्फ्यू लगाया
By भाषा | Published: April 17, 2021 01:23 AM2021-04-17T01:23:44+5:302021-04-17T01:23:44+5:30
इम्फाल, 16 अप्रैल कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि के बीच, मणिपुर सरकार ने तत्काल प्रभाव से शुक्रवार को रात्रि कर्फ्यू लगा दिया।
कर्फ्यू हर दिन रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक लागू रहेगा।
मुख्य सचिव डॉ. राजेश कुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पिछले एक पखवाड़े में संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिससे कई राज्यों को आंशिक रूप से लॉकडाउन और रात का कर्फ्यू लगाना पड़ा।
मणिपुर में शुक्रवार को कोविड-19 के 31 नए मामले आए।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।