कोच्चि नेवी बेस पर हुआ बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर का हैंगर टूटने से दो नौसैनिकों की मौत, तीन घायल
By रामदीप मिश्रा | Published: December 27, 2018 01:20 PM2018-12-27T13:20:20+5:302018-12-27T13:20:20+5:30
हैंगर टूटते ही नौसैनिक जमीन पर गिर गए, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल नौसैनिकों को तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार शुरू हो गया है।
केरल के कोच्चि नेवल बेस में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें नौसेना के दो जवानों की मौत हो गई है। जबकि, तीन नौसेनिक घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ है, जिस समय हेलीकॉप्टर का हैंगर अचानक टूट गया। इस दौरान नौसेनिक रस्सी के जरिए जमीन पर उतर रहे थे।
हैंगर टूटते ही नौसैनिक जमीन पर गिर गए, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल नौसैनिकों को तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार शुरू हो गया है।
Two sailors died after the door of a helicopter hangar fell on them. The incident occurred today morning at Southen Naval Command in Kochi, Kerala.Court of inquiry being ordered into the matter. pic.twitter.com/RgOP3Tvj9j
— ANI (@ANI) December 27, 2018
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह घटना कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान में गुरुवार सुबह हुई है। वहीं, इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद साफ हो सकेगा कि यह हादसा कैसे हुआ है। हालांकि अभी अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है।