जानिए कौन है कर्नाटक बीजेपी के नए अध्यक्ष नलीन कुमार कटील

By भाषा | Published: August 21, 2019 05:37 AM2019-08-21T05:37:34+5:302019-08-21T05:37:34+5:30

Know who is the new president of Karnataka BJP, Nalin Kumar Kateel | जानिए कौन है कर्नाटक बीजेपी के नए अध्यक्ष नलीन कुमार कटील

जानिए कौन है कर्नाटक बीजेपी के नए अध्यक्ष नलीन कुमार कटील

भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में नलीन कुमार कटील को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कटील को बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया नलीन कुमार कटील 18 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बन गए थे।

बाद में वह बीजेपी में शामिल हुए और 2004 में जिले के महासचिव का पद संभाला। इसके बाद 2009, 2014, 2019 का लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने। कर्नाटक की दक्षिण कन्नड सीट से मौजूदा सांसद नलीन कुमार कटील के कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बनने की जानकारी पार्टी के राषट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से दी गई।

नलीन कुमार कटील कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की जगह लेंगे। बी एस येदियुरप्पा ने जुलाई 2019 को चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Web Title: Know who is the new president of Karnataka BJP, Nalin Kumar Kateel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे