जानें क्या है कानपुर के साथ MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का लिंक, विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल तो नेता ने दिया जवाब

By पल्लवी कुमारी | Published: July 9, 2020 04:25 PM2020-07-09T16:25:15+5:302020-07-09T16:25:15+5:30

Vikas Dubey News: उत्तर प्रदेश के कानपुर मुठभेड़ में डीएसपी सहित 8 पुलिसकर्मी की हत्या करने वाला विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। ये कानपुर शूटआउट की घटना के बाद से यानी 3 जुलाई से फरार था।

know link between kanpur and mp minister narottam mishra raised question after vikas dubey arrest ujjain | जानें क्या है कानपुर के साथ MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का लिंक, विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल तो नेता ने दिया जवाब

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) (फाइल फोटो)

Highlightsकानपुर मुठभेड़ (kanpur encounter) के हफ्ते भर बाद विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में आया है।हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के गैंग के तकरीबन पांच साथियों को पुलिस ने एनकाउंटर मार गिराया है और उसके कई रिश्तेगदारों को गिरफ्तार किया गया है।विकास दुबे का करीबी अमर दुबे के पिता और पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमर दुबे की शादी 29 जून को हुई थी।

उज्जैन: कानपुर मुठभेड़ (kanpur encounter) के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (vikas dubey) की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) पर कई सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस ने अपने एक ट्वीट में  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आरोप लगाया है कि विकास दुबे की गिरफ्तारी में इनका हाथ है। कांग्रेस ने इसकी न्यायिक जांच की मांग की है। कांग्रेस मध्य प्रदेश ईकाई ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, 'मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा यूपी चुनाव में कानपुर के प्रभारी थे। आगे आप खुद समझदार हैं।' एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा, 'गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा यूपी चुनाव में कानपुर के प्रभारी थे, और अभी उज्जैन के प्रभारी हैं।'

एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा, सुत्रों के मुताबिक कल रात ही उज्जैन कलेक्टर और एसपी महाकाल मंदिर गये, बन्द कमरे में बैठक हुई...पता नहीं पटकथा लीक कैसे हो गई। बाकी स्क्रिप्ट के अनुसार सीएम-एचएम के बयान आ ही रहे हैं।

जानें मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने आरोपों पर क्या कहा? 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलाथ के ट्वीट कर लिखा, 'यूपी के कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे के उज्जैन में महाकाल मंदिर में खुद सरेंडर करने की घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिये। इसमें किसी बड़ी सियाशी साजिश की बू आ रही है।'

जिसका जवाब देते हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लिखा, विकास दुबे उत्तर प्रदेश के 8 पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या का आरोपी है। उज्जैन पुलिस ने उसे दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। इतनी बड़ी सफलता पर पुलिस को बधाई देने के बजाय कांग्रेस के नेता मध्य प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाने में जुटे हैं।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी यूपी पुलिस पर सवाल उठाए हैं, जिसका जवाब देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने लिखा, ये लोग पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं। ये गलवान में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं। आज एक कुख्यात अपराधी पकड़ा गया है तो मध्य प्रदेश पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं। ये वो हैं जो सेना और पुलिस का मनोबल गिराने का काम करते हैं।

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (फाइल फोटो)
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (फाइल फोटो)

दिग्विजय सिंह ने भी की न्यायिक जांच की मांग

एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, मैं शिवराज जी से विकास दुबे की गिरफ्तारी या सरेंडर की न्यायिक जांच की मांग करता हूं। इस कुख्यात गैंगस्टर के किस किस नेता व पुलिसकर्मियों से सम्पर्क हैं, जांच होना चाहिए। विकास दुबे को न्यायिक हिरासत में रखते हुए इसकी पुख़्ता सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए ताकि सारे राज सामने आ सके। 

पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद सोफे पर बिठाने वाली तस्वीर को लेकर सवाल उठाए हैं। बाला बच्चन ने कहा है कि विकास दुबे की गिरफ्तारी संदिग्ध है। इतने कुख्यात अपराधी को गिरफ्तारी के बाद हथकड़ी नहीं लगाया है। उसे पुलिस आराम से सोफे पर बैठा रही है। साथ ही बेखौफ होकर वह महाकाल मंदिर में घुस जाता है। साथ ही गर्व से कहता है कि मैं कानपुर वाला विकास दुबे हूं। उसके मन में आज भी खौफ नहीं है। साथ ही गृह मंत्री नरोत्त मिश्रा यूपी चुनाव के दौरान कानपुर के प्रभारी रहे हैं।

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद की तस्वीर (जिसमें वह सोफे पर बैठा है।)
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद की तस्वीर (जिसमें वह सोफे पर बैठा है।)

kanpur Encounter में जानें क्या हुआ? 

कानपुर में मुठभेड़ दो और तीन जुलाई की रात तकरीबन एक से डेढ़ बजे के बीच हुआ। पुलिस की टीम हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर बिकरू गांव गई थी। जैसे ही पुलिस की एक टीम के घर के पास पहुंची, उसी दौरान छत से पुलिस पर र अंधाधुंध गोलीबारी की गई। जिसमें  प्रदेश पुलिस के आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों में बिल्हौर के क्षेत्राधिकारी डिप्टी एसपी देवेंद्र मिश्रा (54), थानाध्यक्ष शिवराजपुर महेश कुमार यादव (42), सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार सिंह (32), सब इंस्पेक्टर नेबू लाल (48), कांस्टेबिल जितेंद्र पाल (26), सुल्तान सिंह (35), बबलू कुमार (23) और राहुल कुमार (24) शामिल हैं।

Web Title: know link between kanpur and mp minister narottam mishra raised question after vikas dubey arrest ujjain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे