केके शर्मा, फारुक खान होंगे जम्मू-कश्मीर एलजी गिरीश चंद्र मुर्मू के सलाहकार

By भाषा | Published: November 14, 2019 03:14 PM2019-11-14T15:14:55+5:302019-11-14T15:14:55+5:30

दोनों सलाहकार प्रशासनिक कार्य में उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू की सहायता करेंगे। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी फारूक खान और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के के शर्मा पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार थे। 

KK Sharma, Farooq Khan to be advisors to Jammu and Kashmir LG Girish Chandra Murmu | केके शर्मा, फारुक खान होंगे जम्मू-कश्मीर एलजी गिरीश चंद्र मुर्मू के सलाहकार

यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

Highlightsगृह मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, खान और शर्मा की नियुक्तियां पद का प्रभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होंगी। आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल जबकि आर के माथुर को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त कर दिया।

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी फारूक खान और पूर्व नौकरशाह के के शर्मा को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, खान और शर्मा की नियुक्तियां पद का प्रभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होंगी। दोनों सलाहकार प्रशासनिक कार्य में उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू की सहायता करेंगे। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी फारूक खान और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के के शर्मा पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार थे। 

केंद्र सरकार ने गुजरात काडर के आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल जबकि आर के माथुर को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त कर दिया।

यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि केंद्र ने गत पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के साथ ही राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था।

जम्मू-कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इस बात के संकेत उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने गुरुवार को दिए। उनके इस संकेत के बाद जम्मू-कश्मीर में सियासी घमासान तेज होने के कयास भी लगने शुरू हो गए हैं।रियासी जिले के तलवाड़ा में पासिंग आउट परेड के दौरान उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने व केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यहां चुनाव कराना बहुत जरूरी है।

Web Title: KK Sharma, Farooq Khan to be advisors to Jammu and Kashmir LG Girish Chandra Murmu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे