वैलेंटाइन डे पर केरल के ट्रांसजेंडर कपल रचाएंगे अनोखी शादी, इस कैटेगरी में मैरिज रजिस्ट्रेशन कर बनेगा यह देश का पहला जोड़ा

By आजाद खान | Published: February 10, 2022 09:47 AM2022-02-10T09:47:46+5:302022-02-10T09:50:35+5:30

LGBTQ कानून के लागू होने के बाद इस समुदाय में कई शादियां देखने को मिली है।

Kerala transgender couple Syama S. Prabha Manu Karthika unique marriage Valentine Day india first couple registering marriage category | वैलेंटाइन डे पर केरल के ट्रांसजेंडर कपल रचाएंगे अनोखी शादी, इस कैटेगरी में मैरिज रजिस्ट्रेशन कर बनेगा यह देश का पहला जोड़ा

वैलेंटाइन डे पर केरल के ट्रांसजेंडर कपल रचाएंगे अनोखी शादी, इस कैटेगरी में मैरिज रजिस्ट्रेशन कर बनेगा यह देश का पहला जोड़ा

Highlightsभारत में पहली बार एक शादी ट्रांसजेंडर श्रेणी में होने जा रही है। यह शादी 14 फरवरी को केरल में होगी। ये कपल पिछले साल शादी करने वाले थे लेकिन लॉकडाउन के कारण नहीं कर पाए थे।

वैलेंटाइन डे पर केरल में एक अनोखी शादी होने वाली है। यहां पर मनु कार्तिक और श्यामा एस. प्रभु 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेगे। आपको बता दें ये एक मलयाली ट्रांसजेंडर कपल है। मनु के मुताबिक, उसने श्यामा को चार साल पहले प्रपोज किया था जिसका जवाब उन्हें कई दिनों के बाद मिला था। ये कपल पिछले साल शादी करने वाले थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण इनकी शादी नहीं हो पाई थी। यह कारण है कि ये अब इस साल शादी कर रहे हैं। यह विवाद अपने आप में खास होगा क्योंकि ये अपनी शादी को ट्रांसजेंडर श्रेणी में रजिस्टर्ड करेंगे जो भारत में ऐसी पहली शादी होगी। 

LGBTQ समुदाय में अब कैसे हो रही है शादियां

गौरतलब है कि भारत में LGBTQ समुदाय के लिए कानून बनने के बाद भी लोग खुलकर सामने नहीं आते हैं, लेकिन LGBTQ समुदाय में कानून के आने के बाद कई शादियां जरूर हुई है। ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकार के लिए विधेयक 2014 और ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 को लागू किया गया था। इसके तहत कई शादियां पुरुष और महिला के तौर पर ही रजिस्टर्ड हुई है। 

14 फरवरी को रचाएंगे शादी

मनु के अनुसार, यह शादी उनके लिए आसान नहीं था। अपने परिवार को मनाने से लेकर सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी तक का सफर काफी मुश्किल था। इन सब समस्याओं को सुलझाते हुए कपल ने पिछले साल ही शादी का प्रोग्राम बनाया था, लेकिन लॉकडाउन के कारण वे शादी नहीं कर पाए थे। उन्होंने यह भी बताया कि वे 14 फरवरी को ही शादी करेंगे ऐसा कुछ फिक्स नहीं था, लेकिन जन्म कुंडली के हिसाब से 14 फरवरी का दिन सेट हुआ तो वे इस पर राजी हो गए। 

दोनों अच्छे पोस्ट पर काम करते हैं

जानकारी के मुताबिक, त्रिशून के निवासी मनु एक मल्टीनेशनल कंपनी में HR हैं। वहीं अगर तिरुवनंतपुरम की श्यामा की बात करें तो वह केरल के सोशल जस्टिस डिपार्टमेंट के ट्रांसजेंडर सेल की स्टेट प्रोजेक्ट अफसर के तौर पर काम करते हैं। वे एक दूसरे को कई सालों से जानते थे और करीब चार साल पहले प्रोपोज करने के बाद बहुत ही मुश्किल से श्यामा पिछले साल रेडी हुआ था और उनकी शादी के लिए बात आगे बढ़ी थी। 

Web Title: Kerala transgender couple Syama S. Prabha Manu Karthika unique marriage Valentine Day india first couple registering marriage category

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे