केरल: CAA के खिलाफ गिरजाघरों और मस्जिदों में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

By भाषा | Published: January 26, 2020 10:57 PM2020-01-26T22:57:00+5:302020-01-26T22:57:00+5:30

सभी लातिन गिरजाघर के पादरियों ने इस कानून के खिलाफ एक ‘पैस्टोरल लेटर’ पढ़ा और कहा कि यह कानून ‘‘असंवैधानिक’’ है और न केवल मुस्लिम समुदाय बल्कि पूरे देश को प्रभावित करता है।

Kerala: National flag was hoisted in churches and mosques against CAA | केरल: CAA के खिलाफ गिरजाघरों और मस्जिदों में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsसीएए के विरोध में केरल में लातिन गिरजाघर तथा वक्फ बोर्ड के तहत आने वाली मस्जिदों में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई।वक्फ बोर्ड के तहत पंजीकृत सभी मस्जिदों में गणतंत्र दिवस समारोह पर तिरंगा झंडा फहराया गया और सीएए के खिलाफ संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई। 

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में केरल में लातिन गिरजाघर तथा वक्फ बोर्ड के तहत आने वाली मस्जिदों में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई।

सभी लातिन गिरजाघर के पादरियों ने इस कानून के खिलाफ एक ‘पैस्टोरल लेटर’ पढ़ा और कहा कि यह कानून ‘‘असंवैधानिक’’ है और न केवल मुस्लिम समुदाय बल्कि पूरे देश को प्रभावित करता है।

26 जनवरी को ‘संविधान बचाओ’ दिवस के तौर पर मनाते हुए पत्र में कहा गया कि सबसे बड़ा अपराध लोगों को बांटना है।

गिरजाघर परिसरों में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया । वक्फ बोर्ड के तहत पंजीकृत सभी मस्जिदों में गणतंत्र दिवस समारोह पर तिरंगा झंडा फहराया गया और सीएए के खिलाफ संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई। 

Web Title: Kerala: National flag was hoisted in churches and mosques against CAA

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे